फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi 12 State Visit Schedule All Programs for 10 Days Full Details

एक्शन मोड में PM मोदी: 10 दिन में तेलंगाना, तमिलनाडु समेत 12 प्रदेशों का दौरा, धुआंधार जनसभाओं की योजना; जानिए

Sun, 03 Mar 2024 05:09 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Sun, 03 Mar 2024 05:09 PM IST
सार

PM Modi Programmes in 12 States Full Schedule: प्रधानमंत्री मोदी अगले 10 दिन में 12 राज्यों का दौरा करेंगे। इन प्रदेशों में पीएम मोदी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही प्रधानमंत्री धुआंधार जनसंपर्क भी करेंगे। तेलंगाना-तमिलनाडु समेत 12 प्रदेशों में पीएम मोदी आगले 10 दिनों में कई जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024 PM Narendra Modi 12 State Visit Schedule All Programs for 10 Days Full Details
पीएम मोदी के कार्यक्रम - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

केंद्रीय निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा किसी भी समय कर सकता है। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद पूरे देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनावी बिगुल बजने से पहले पीएम मोदी अगले 10 दिनों में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेंगे। खबरों के मुताबिक पीएम मोदी 29 कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री के भावी कार्यक्रमों के बारे में अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू-कश्मीर, असम अरुणचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और राजस्थान का दौरा करेंगे। पीएम मोदी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री का फोकस 10 साल के कार्यकाल पर
खबरों के मुताबिक अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव-2024 से पहले प्रधानमंत्री मोदी अलग-अलग- राज्यों में लाखों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण कर रहे हैं। सियासी पंडितों का मानना है कि पीएम मोदी अपने 10 साल के कार्यकाल में हुए विकास और भाजपा नीत सरकार के कल्याणकारी एजेंडे की तरफ जनता का ध्यान खींचने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


अगले 10 दिन में 12 राज्यों का दौरा; 29 कार्यक्रमों जाएंगे पीएम मोदी
सोमवार को पीएम मोदी तेलंगाना के आदिलाबाद में कई विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक प्रधानमंत्री आदिलाबाद में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 5 मार्च को तेलंगाना के संगारेड्डी में भी कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। तेलंगाना के बाद प्रधानमंत्री तमिलनाडु के कलपक्कम में भारतीय नाभिकीय विद्युत निगम लिमिटेड (भाविनी) का दौरा करेंगे। पीएम चेन्नई में भी रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार दौरा भी करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
इसके बाद ओडिशा की यात्रा पर जाने का कार्यक्रम है। हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के बाद पीएम मोदी एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ओडिशा के चंडीखोल में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। ओडिशा के बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल दौरे पर रवाना हो जाएंगे। छह मार्च को पीएम मोदी कोलकाता में विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे। बारासात में जनसभा को संबोधित करने की योजना है। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बाद पीएम मोदी बिहार जाएंगे। पीएम मोदी बेतिया में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार में शामिल होंगे पीएम मोदी
बिहार के बाद प्रधानमंत्री 7 मार्च को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। इसी दिन शाम को दिल्ली लौटने की योजना है। एक मीडिया कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पीएम मोदी राष्ट्रीय राजधानी में पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार में भाग लेंगे। 8 मार्च की शाम पीएम मोदी असम रवाना होंगे। प्रधानमंत्री मोदी असम के जोरहाट में प्रसिद्ध अहोम सेना कमांडर लाचित बोरफुकन की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि पीएम मोदी जोरहाट में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

पूर्वोत्तर के बाद यूपी और दिल्ली को सौगात
असम के बाद पीएम मोदी अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग में सेला सुरंग का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी राजधानी ईटानगर में कई विकास परियोजनाओं का अनावरण भी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी पश्चिम बंगाल का भी दौरा करेंगे। सिलीगुड़ी में विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। अधिकारियों के मुताबिक 10 मार्च को पीएम मोदी उत्तर प्रदेश में होंगे। प्रधानमंत्री आजमगढ़ में विभिन्न परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। 11 मार्च को पीएम मोदी दिल्ली में 'नमो ड्रोन दीदी' और 'लखपति दीदी' कार्यक्रम से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद पीएम मोदी द्वारका एक्सप्रेस-वे के हरियाणा खंड का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन शाम को प्रधानमंत्री मोदी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।


गुजरात और राजस्थान भी जाएंगे पीएम मोदी
12 मार्च को पीएम मोदी गुजरात के साबरमती और राजस्थान के पोखरण का दौरा करेंगे। 13 मार्च को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गुजरात और असम में तीन महत्वपूर्ण सेमीकंडक्टर परियोजनाओं की आधारशिला रखने की योजना है। समाज के वंचित वर्गों से संपर्क साधने के लिए पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ही एक आउटरीच कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed