फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Before Israel Visit pm modi and Netanyahu says terrorism is big challenge for both countries

मोदी और नेतन्याहू ने लिखा ब्लॉग, कहा- आतंकवाद दोनों देशों के लिए चुनौती

Tue, 04 Jul 2017 09:44 AM IST
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी
amarujala.com- Presented By- अभिषेक तिवारी Updated Tue, 04 Jul 2017 09:44 AM IST
विज्ञापन
Before Israel Visit pm modi and Netanyahu says terrorism is big challenge for both countries
pm modi, benjamin netanyahu

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज तीन दिवसीय दौरे पर जा रहे हैं। अपनी यात्रा की शुरुआत पीएम इस्राइल से कर रहे हैं। इस्राइल की यात्रा पर जाने वाले मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। ऐसे में पूरी दुनिया की नजरें इस दौरे के दौरान होने वाली द्विपक्षीय बातचीत और दोनों देशों के बीच होने वाले समझौतों रहेगी। अपने इस ऐतिहासिक दौरे के पहले पीएम मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने मिलकर एक ब्लॉग में दोनों देशों के लिए इस मुलाकात की भूमिका के महत्व को लिखा है। ब्लॉग में लिखा है कि आतंकवाद दोनों देशों के लिए चुनौती है। 

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए लिखे गए ब्लॉग में दोनों देशों के पीएम ने लिखा है कि इजरायल की ऐतिहासिक यात्रा आज से शुरू होगी। पीएम ने लिखा कि यह किसी भी भारतीय पीएम की पहली इजरायली यात्रा है। मैं और पीएम नेतन्याहू इससे पहले भी एक बार मिल चुके हैं, लेकिन यह पहली बार है कि हम दोनों इजरायल में मिलेंगे। दोनों देशों के बीच के  कूटनीतिक रिश्तों के 25 साल पूरे होने के साथ दोनों देशों के बीच की दोस्ती लगातार और मजबूत होती गई है।
विज्ञापन


इजरायल सरकार के मुताबिक भारत और इजरायल के बीच संयुक्त रणनीतिक साझेदारी, कृषि और स्पेस क्षेत्र में सहयोग को लेकर आपसी समझौते होंगे। इसके अलावा भारत और इजरायल के बिजनेस समुदाय की मीटिंग भी होगी। वहीं पीएम मोदी ने कहा है कि आर्थिक रिश्ते मजबूत करना और लोगों से जुड़ना उनकी इजरायल यात्रा का अजेंडा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने आगे लिखा दोनों देश अपने भिन्न- भिन्न कल्चर, लोकतंत्र और ऐतिहासिक धरोहरों के साथ जीते हैं। हमारे सामने जो चुनौतियां आएंगी, हम उनका मिलकर सामना करेंगे। पीएम ने कहा, भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था है और इजराइल भी काफी नई तकनीक हैंं। दोनों देश साथ आएंगे और खेती, पानी, सुरक्षा, प्रदूषण, शिक्षा जैसे कई हिस्सों में हमें काफी लाभ मिलेगा। इसके साथ ही दोनों देश टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में योगदान कर सकते हैं, जिसमें स्पेस संचार शिक्षा ज्यादा महत्वपूर्ण है। 


बता दें कि मोदी और नेतन्याहू इससे पहले भी विदेश में संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रमों से इतर दो बार मिल चुके हैं। बताया जाता है कि दोनों फोन पर बराबर संपर्क में रहे हैं। तेल अवीव विश्वविद्यालय में साइबर वीक 2017 सम्मेलन के दौरान नेतन्याहू ने कहा कि पहले यह बताने में नुकसान होता था कि आप इस्राइल से हैं लेकिन आज जब आप साइबर या आधुनिक प्रौद्योगिकी की बात करते हैं तो यह बताना फायदेमंद होता है कि हम एक इजराइली कंपनी हैं। अब पूरी दुनिया को इस्राइल की जरूरत है। यही कारण है कि पूरा विश्व यहां आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed