फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Before Bulli Bai, lot of uproar on Sulli Deals too, this app was also prepared on GitHub

एप पर बवाल: Bulli Bai की तरह Sulli Deals पर भी मचा था हंगामा, तब भी मुस्लिम महिलाओं को ही बनाया गया था निशाना 

Sun, 02 Jan 2022 09:59 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 02 Jan 2022 09:59 AM IST
सार

पुलिस ने बताया है कि गिटहब की ओर से उन्हें इस संबंध में कोई जवाब नहीं मिला है। इस मामले में दो एफआईआर करीब छह महीने पहले दर्ज की गई थीं। 

 

विज्ञापन
Before Bulli Bai, lot of uproar on Sulli Deals too, this app was also prepared on GitHub
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Bulli Bai ने देश में सियासी भूचाल मचाकर रख दिया है, लेकिन ऐसा पहली बार नहीं है जब मुस्लिम महिलाओं को एप के माध्यम से निशाना बनाया गया है। इससे पहले Sulli deals पर भी ऐसा ही बवाल मचा था। दरअसल, चार जुलाई, 2021 को ट्विटर पर सुल्ली डील्स के नाम से कई स्क्रीनशॉट साझा किए गए थे। इस एप में एक टैग लाइन लगी थी, 'सुल्ली डील ऑफ द डे'। इसे मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों के साथ शेयर किया जा रहा है। उनकी तस्वीरों पर आपत्तिजनक कमेंट लिखा गया था, जिसे ट्रोल कराने के साथ ही साथ नीलामी की लिए भी लोगों को प्रोत्साहित किया जाता था। 

विज्ञापन


दो एफआईआर हुईं थी दर्ज
सुल्ली डील्स को लेकर दिल्ली व उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दो एफआईआर भी दर्ज की गई थीं, लेकिन इस मामले में न तो कोई गिरफ्तारी हुई और न ही कार्रवाई आगे बढ़ी। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि गिटहब की ओर से उन्हें इस मामले में कोई जवाब नहीं मिला है। जबकि, सरकार की ओर से भी सुल्ली डील्स मामले में एक पत्र गिटहब को लिखा गया था। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कैस हुआ गिटहब का गलत इस्तेमाल
गिटहब पर एक अज्ञात समूह ने सुल्ली डील्स नाम का एक एप बनाया था। इस एप का प्रयोग करके उपयोगकर्ता कई सोशल मीडिया अकाउंट्स से मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों को अवैध रूप से एकत्र करता था। इसके बाद हर दिन एक मुस्लिम महिला की फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट लिखकर उन्हें एप पर ट्रोल कराया जाता था। इस एप पर भी काफी विवाद छिड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed