फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   beef party controversy again came into focus

बीफ विवाद: जांच टीम को पार्टी की जगह दिखाई ही नहीं

Tue, 22 Mar 2016 03:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 22 Mar 2016 03:57 AM IST
विज्ञापन
beef party controversy again came into focus
बीफ

कथित बीफ पार्टी मामले में केंद्रीय हिंदी संस्थान (केएचएस) पर इस मामले की लीपापोती के आरोप शुरू से लग रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि पार्टी का हल्ला होने के बाद जांच को पहुंचे पुलिस व प्रशासन की  संयुक्त टीम को भी गुमराह किया गया। उन्हें फोटो में दिखाई गई जगह के बदले हास्टल का कोई और हिस्सा दिखाया गया। यही नहीं 18 मार्च को पार्टी के फोटो वायरल होने से एक दिन पहले ही इस संबंध में मिली शिकायत पर संस्थान ने कोई संज्ञान ही नहीं लिया।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि निरीक्षण को पहुंची पुलिस-प्रशासन टीम को जहां मांस काटने के फोटो दिखाए गए हैं, उसे छोड़ इस ब्लाक के अन्य हिस्से का निरीक्षण कराया गया। संस्थान निदेशक प्रो. एनके पांडे का कहना है कि फोटो मिले थे, उस वक्त वह इलाहाबाद में थे। अधीनस्थों ने उन्हें बताया कि ऐसी कोई गतिविधि नहीं मिली। प्रो. पांडे का यह भी कहना है कि फोटो में दिख रहे ‘बी’ ‘फी’ जिसे बीफ बोलकर प्रचारित किया जा रहा है, वह बाईफाई लिखा हुआ है।
विज्ञापन


टूटी-फूटी हिंदी में छात्रों ने ये लिखा है। विदेशी छात्र मांसाहारी होते हैं। छात्रों ने जो खाया है वह बीफ है इसकी पुष्टि कैसे होगी। शहर में कहीं बीफ बेचा जाता है, इसकी जानकारी भी की जा रही है। उन्होंने कहा कि छात्रों की सुरक्षा संस्थान की प्राथमिकता है। किसी छात्र के साथ कोई अनहोनी हुई तो विदेशों में शहर और देश की छवि खराब होगी। उनके देशों में भी भारतीय छात्र पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, हॉस्टल में मांस पकाए जाने की शिकायत संस्थान को 17 मार्च को ही मिल गई थी। शिकायतकर्ता ने फेसबुक के जरिये फोटो भेजने के साथ ही ऐसी गतिविधियां बंद कराने का आग्रह भी किया था। किंतु संस्थान ने जांच करने की जरूरत नहीं समझी और न ही फोटो में दिख रहे छात्रों से पूछताछ हुई। फोटो वायरल होने के बाद भी मामले को दबाने के ही प्रयास हुए।

संस्थान का नीट एंड क्लीन अभियान पूरा

beef party controversy again came into focus
होली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

संस्थान प्रशासन का ‘नीट एंड क्लीन’ अभियान पूरा हो चुका है। साक्ष्य के बाद अब जांच रिपोर्ट भी लगभग नीट एंड क्लीन हो चुकी है। जहां छात्रों पर मांस काटने-पकाने का आरोप था, वहां धुलाई-पुताई कर दी गई। रही बात जांच की तो शुरूआत से ही इस गतिविधि को नकारा जा रहा है, वही फाइनल रिपोर्ट भी मानी जा रही है। 

होली का कार्यक्रम भी टला

प्रकरण से फैले संस्थान में तनाव के चलते होली कार्यक्रम भी टल गया है। अभी तक परिसर में होली कार्यक्रम 21 मार्च को होना था, लेकिन नहीं हुआ। अब इसे 23 को मनाए जाने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed