फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Beed Sarpanch Deshmukh was assaulted, 15 videos and eight photos surfaced, big revelation in the charge sheet

Beed Sarpanch Murder: सरपंच देशमुख से की गई थी मारपीट, 15 वीडियो और आठ फोटो सामने आए, चार्जशीट में बड़ा खुलासा

Tue, 04 Mar 2025 02:39 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Tue, 04 Mar 2025 02:39 AM IST
सार

बीड के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में दाखिल चार्जशीट में पुलिस ने कहा कि संतोष देशमुख को प्रताड़ित किए जाने के दौरान आरोपियों ने 15 वीडियो रिकॉर्ड किए और आठ तस्वीरें खींची थीं। इसके अलावा दो बार वीडियो कॉल भी की गई।  वीडियो आरोपी महेश केदार के स्मार्टफोन पर शूट किए गए थे।

विज्ञापन
Beed Sarpanch Deshmukh was assaulted, 15 videos and eight photos surfaced, big revelation in the charge sheet
पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। चार्जशीट में पुलिस ने कहा कि सरपंच संतोष देशमुख को प्रताड़ित किए जाने के दौरान आरोपियों ने 15 वीडियो रिकॉर्ड किए और आठ तस्वीरें खींची थीं। इसके अलावा दो बार वीडियो कॉल भी की गई। ये वीडियो और फोटो पिछले सप्ताह बीड की एक अदालत में सीआईडी ने भी अपने आरोपपत्र के साथ दाखिल की थीं। 

विज्ञापन


पुलिस ने चार्जशीट में कहा है कि वीडियो आरोपी महेश केदार के स्मार्टफोन पर शूट किए गए थे। यह वीडियो 2 सेकेंड से 2.04 मिनट तक हैं। प्रधान को नौ दिसंबर को दोनगांव टोल प्लाजा से छह लोगों ने अगवा कर लिया। इसके बाद उनको एक एसयूवी में केज तालुका की ओर ले जाया गया। उनके पीछे एक सिल्वर रंग की कार भी थी। इससे पहले प्रधान देशमुख को दोपहर 3.30 बजे से शाम छह बजे तक 41 इंच लंबे गैस पाइप, काले धागे वाले हैंडल, सफेद पाइप, पांच लोहे की रॉड, लकड़ी के डंडे और फाइटर और धरकट्टी से पीटा गया था। 
विज्ञापन


चार्जशीट में कहा गया है कि एक वीडियो में सुदर्शन घुले समेत पांच आरोपी प्रधान संतोष देशमुख को पीटते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में प्रधान संतोष देशमुख अर्धनग्न हालत में नजर आ रहे हैं। उनको जमीन पर बैठने के लिए मजबूर किया गया है। वहीं एक दूसरे वीडियो में आरोपी सुदर्शन घुले प्रधान संतोष देशमुख को यह नारा लगाने के लिए मजबूर कर रहे हैं कि सुदर्शन घुले सभी के पिता हैं। चार्जशीट में कहा गया एक आरोपी ने सरपंच पर पेशाब भी की। सरपंच के शरीर से खून बहता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चार्जशीट के मुताबिक जब देशमुख को प्रताड़ित किया जा रहा था, तब फरार आरोपी कृष्णा अंधाले ने अपने मोबाइल फोन से दो व्हाट्सएप वीडियो कॉल किए। इसमें पहला कॉल शाम 5.14 बजे और दूसरा कॉल 5.26 बजे किया गया। पुलिस ने कॉल करने वाले व्यक्ति का नाम साझा नहीं किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक सफेद पाइप के 15 टूटे हुए टुकड़े बरामद किए। 

जांच के दौरान सीआईडी ने पाया कि आरोपी सुदर्शन घुले मध्य महाराष्ट्र के बीड जिले में एक गिरोह चलाता है। गिरोह पर 11 गंभीर मामले दर्ज हैं। वह बीड जिले के केज, अंबाजोगाई, धारुर इलाकों और निकटवर्ती धाराशिव जिले के कलंब में सक्रिय है। आरोपी घुले, वाल्मिक कराड और विष्णु चाटे सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से पहले और बाद में संपर्क में थे। चार्जशीट में कहा गया कि आरोपी सुदर्शन घुले ने 28 मई 2024 को एक ऊर्जा कंपनी के प्रोजेक्ट अधिकारी सुनील शिंदे को भी जबरन वसूली के लिए अगवा किया था। मामले में केज थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। 


दरअसल, 9 दिसंबर 2024 को संतोष देशमुख का अपहरण कर उनकी हत्या कर दी गई थी। उन्होंने बीड में एक ऊर्जा कंपनी से की जा रही जबरन वसूली को रोकने की कोशिश की थी, जिसके कारण उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी कृष्णा अंधाले अब भी फरार है।  


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed