फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bedside attendants of Senior citizens, recharge facilities for prepaid mobile allowed during lockdown

मोबाइल रीचार्ज, ब्रेड, दूध समेत इन क्षेत्रों की सेवाएं बहाल, गृह मंत्रालय ने दी लॉकडाउन से छूट

Tue, 21 Apr 2020 09:34 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 21 Apr 2020 09:34 PM IST
सार

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के चलते पूरे देश में तीन मई तक लॉकडाउन जारी है। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर लगभग सभी सेवाओं पर रोक लगी हुई है। यह देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण है, जिसमें जरूरत और स्थिति के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों को लॉकडाउन से छूट दी जा रही है। 

विज्ञापन
Bedside attendants of Senior citizens, recharge facilities for prepaid mobile allowed during lockdown
लॉकडाउन (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वरिष्ठ नागरिकों का सहयोग करने वाले लोग अब लॉकडाउन के दौरान भी अपनी सेवाएं दे सकेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की मदद करने वाले लोगों के साथ स्कूली किताबों, बिजली के पंखों की दुकानों और प्रीपेड मोबाइल कनेक्शन के लिए रीचार्ज सुविधाओं को भी संचालन की अनुमति दी जाएगी। वहीं, शहरी क्षेत्रों में स्थित ब्रेड फैक्टरियों और आटा मिलों को भी लॉकडाउन के दौरान संचालन की अनुमति दी गई है। 

विज्ञापन


गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि अब तक जारी दिशा-निर्देशों के माध्यम से विशेष सेवाओं और गतिविधियों को छूट देने से संबंधित कुछ प्रश्न मिलने के बाद यह फैसला किया गया है। आदेश में कहा गया है कि वरिष्ठ नागरिकों की मदद करने वाले घर में बैठे लोगों को कार्य की अनुमति दी गई है, वहीं प्रीपेड मोबाइल के लिए रीचार्ज सुविधा के संचालन को भी अनुमति दी गई है। 
विज्ञापन


आदेश में कहा गया है, शहरी क्षेत्र में स्थित ब्रेड फैक्टरी, दूध के प्लांट, आटा और दाल मिल जैसी खाद्य निर्माण इकाइयों को भी लॉकडाउन के दौरान संचालन की अनुमति दी गई है। हालांकि, मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि कार्यालयों, वर्कशॉप, फैक्टरी आदि में सोशल डिस्टेंसिंग का गंभीरता से पालन करना होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed