फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Be generous and forgive Rupala as he has apologised for his remarks: Gujarat BJP chief urges Rajputs

Gujarat: सीआर पाटिल ने क्षत्रीय समाज के लोगों से की अपील, बोले- परषोत्तम रूपाला को बयान के लिए माफ कर दीजिए

Tue, 02 Apr 2024 04:10 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: आदर्श शर्मा Updated Tue, 02 Apr 2024 04:10 PM IST
सार

गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल ने आज क्षत्रीय समाज के नेताओं से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों से राजकोट से भाजपा उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला को माफ करने की अपील की है।

विज्ञापन
Be generous and forgive Rupala as he has apologised for his remarks: Gujarat BJP chief urges Rajputs
पुरुषोत्तम रुपाला (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते कुछ दिनों से राजकोट के भाजपा उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला से क्षत्रीय समाज खासा नाराज चल रहा है। क्षत्रीय समाज के संगठनों ने भाजपा को उम्मीदवार बदलने की चेतावनी दी है। गौरतलब है कि एक चुनावी सभा के दौरान परषोत्तम रूपाला ने क्षत्रीय समाज के पूर्व शासकों पर टिप्पणी की थी, हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान के लिए माफी मांग ली थी। बावजूद इसके क्षत्रीय समाज अपनी जिद पर अड़ा है। इस बीच, मंगलवार को गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने क्षत्रीय समाज के सदस्यों ने अपील  की है कि वे केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला को उनके बयान के लिए माफ कर दें। 
विज्ञापन


भाजपा मामले को शांत करने में जुटी
सीआर पाटिल ने क्षत्रीय समाज के सदस्यों को शांत करने का समाधान खोजने के लिए सीएम भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में पार्टी के कई नेताओं के साथ बैठक की, जो टिप्पणियों को लेकर रूपाला से नाराज हैं। बैठक के बाद, सीआर पाटिल ने क्षत्रीय समाज से रूपाला को माफ करने का आग्रह करते हुए कहा कि वह पहले ही इस मामले पर तीन बार माफी मांग चुके हैं।
विज्ञापन


बुधवार को फिर होगी समाज से जुड़े लोगों के साथ बैठक
लगभग ढाई घंटे तक चली बैठक के बाद पाटिल ने अपने गांधीनगर आवास पर पत्रकारों से कहा कि स्थायी समाधान खोजने के लिए, भाजपा नेता बुधवार दोपहर 3 बजे समुदाय की समन्वय समिति के सदस्यों से मिलेंगे। पाटिल ने कहा कि रूपाला पहले ही माफी मांग चुके हैं, उन्हें माफ कर देना चाहिए। पाटिल ने कहा, बैठक के दौरान पार्टी से जुड़े वरिष्ठ राजपूत नेताओं को समुदाय तक पहुंचने और उन्हें शांत करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपाला के बयान से नाराज चल रहा क्षत्रीय समुदाय
गौरतलब है कि चुनावी सभा के दौरान रूपाला ने कहा था कि कई क्षत्रीय शासकों ने अतीत में अंग्रेजों का साथ दिया था। इस बयान से समुदाय के सदस्य आक्रोशित हो गए और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से उनकी उम्मीदवारी वापस लेने का अनुरोध किया, अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो भाजपा हार के लिए तैयार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed