फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Barber stops midway, evicts Dalit customer in Karnataka's Haveri district

कर्नाटक में हुबली जिले का गांव, जहां दलितों के बाल नहीं काटते नाई!

Sat, 23 Jul 2016 05:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 23 Jul 2016 05:44 PM IST
विज्ञापन
Barber stops midway, evicts Dalit customer in Karnataka's Haveri district
फाइल फोटो - फोटो : Getty Images
कर्नाटक के हुबली जिले में हवेरी गांव के नाई ने एक ग्राहक के बाल काटने से बीच में ही मना कर दिया। दरअसल उसे पता चल गया कि बाल कटा रहा ग्राहक दलित है। यह घटना रानेबेन्नूर इतगी जिले की है। रानेबेन्नूर बेंगलुरु के उत्तर पश्चिम में 300 किमी की दूरी पर है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक ग्राहक इतगी में एक परिवार से मिलने आया था और नाई को बातचीत में उसकी जाति का पता चल गया। इसके बाद नाई ने तुरंत ग्राहक को दुकान से जाने को कह दिया, जबकि वो ग्राहक के आधे बाल काट चुका था। 
विज्ञापन


बाल कटाने के लिए दूसरे शहर जाना पड़ा
ग्राहक को अपनी हेयर कटिंग पूरी कराने के लिए पास के दूसरे शहर हरिहर जाना पड़ा, जो कि इतगी से एक घंटे की दूरी पर है। इतगी में नाई और दलितों के बीच इस तरह का संबंध नई बात नहीं है। दोनों के बीच तनाव की स्थिति है। 1990 में हुए झगड़े के बाद नाई दलितों के बाल नहीं काटते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भेदभाव के शिकार हुए ग्राहक ने यह बात अपने दोस्त को बताई और उसके बाद नाई के खिलाफ कार्रवाई के लिए जोनल पुलिस को सूचित किया। इसके अलावा एक दलित संगठन ने भी सामाजिक न्याय विभाग और पुलिस के सामने इस भेदभाव का मसला उठाया। 

बीस साल पहले शुरू हुआ था झगड़ा
सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों, पुलिस और तहसीलदार की टीम ने गांव का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ मीटिंग कर मामला सुलझाने की कोशिश की। हालांकि इसका कोई हल नहीं निकला। इतगी के नाईयों ने झुकने से इंकार कर दिया और कहा कि वे दलितों के बाल नहीं काटेंगे। 

दलित नेता प्रकाश पुजार के मुताबिक गांव में यह समस्या 20 साल पहले 70 दलित परिवारों के साथ शुरू हुई थी। पुलिस सब इंस्पेक्टर वसंथ एचसी ने कहा कि सुलह की कोशिश जारी रहेगी। 


रानेबेन्नुर के तहसीलदार रामामूर्ति ने कहा कि नाईयों को जाति और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'हमने ग्रामीणों की उपस्थिति में नाईयों के साथ मीटिंग की है। इसमें दलित भी शामिल थे। अगले कुछ दिनों में दूसरी मीटिंग करेंगे। इसके बाद अगर कोई ऐसी हरकत करता है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed