{"_id":"5d0733648ebc3e3cec348212","slug":"bar-dancer-allegedly-stripped-and-beaten-by-five-colleagues-for-refusing-sexual-favors-to-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद में शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर बार डांसर को निर्वस्त्र कर पीटा ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद में शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर बार डांसर को निर्वस्त्र कर पीटा
Mon, 17 Jun 2019 12:02 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
हैदराबाद में एक महिला डांसर को कथित तौर पर एक व्यक्ति और चार अन्य महिला डांसरों द्वारा निर्वस्त्र करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला के साथ मारपीट भी की गई है। उसका कहना है कि उसके साथ ऐसा उस वक्त किया गया, जब उसने ग्राहकों के साथ शारीरिक संबंध बनाने इनकार कर दिया था।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पंजागुट्टा पुलिस ने चारों आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी व्यक्ति फरार है। पुलिस का कहना है कि उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि उन्हें पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया है कि उसने कुछ ही महीनों पहले बार ज्वाइन किया था और तभी से उसे शोषण का सामना करना पड़ रहा है। उसके पांच सहकर्मियों ने उसे ग्राहकों को सेक्सुअल फेवर देने के लिए कहा था। लेकिन जब उसने इसके लिए मना किया तो उसे निर्वस्त्र करके पीटा गया।
पुलिस ने बताया, "हाल ही में बार के प्रबंधन ने उसे (महिला) ग्राहकों के पास जाने और अश्लील गतिविधियां करने के लिए कहा था।" आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले पर तेलंगाना के डीजीपी महेंद्र रेड्डी ने विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।