फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bar Council of India send five member panel to Kathua

कठुआ में वकीलों ने वापस ली हड़ताल, BCI की 5 सदस्य टीम करेगी वकीलों की जांच

Mon, 16 Apr 2018 04:04 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 16 Apr 2018 04:04 AM IST
विज्ञापन
Bar Council of India send five member panel to Kathua
कठुआ गैंगरेप - फोटो : DNA

कठुआ कांड, रोहिंग्या को वापस भेजने के मुद्दों पर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के दबाव पर कठुआ बार एसोसिएशन ने अपनी हड़ताल वापस ले ली है। जम्मू बार एसोसिएशन सोमवार को जनरल हाउस की बैठक में हड़ताल वापस लेने पर फैसला करेगी। संभावना है कि कोर्ट में सोमवार को कामकाज शुरू हो जाएगा। 

विज्ञापन


कठुआ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कीर्ति भूषण महाजन ने बताया कि कठुआ बार एसोसिएशन ने 12 अप्रैल से हड़ताल वापस ले ली है और सोमवार से बार एसोसिएशन के सभी सदस्य काम पर लौटेंगे। बार एसोसिएशन मार्च के आखिरी सप्ताह से कठुआ मामले की सीबीआई जांच समेत रोहिंग्या को जम्मू कश्मीर से वापस भेजने, सुंदरबनी नौशेरा को जिले का दर्जा दिलाने और जनजातीय मामले के संबंध में मिनट्स और ऑफ मीटिंग वापस लेने की मांग को लेकर कामकाज ठप कर चुकी थी। 
विज्ञापन


बीसीआई ने हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस की अध्यक्षता में एक पांच सदस्यीय टीम भेजने का फैसला लिया है। यह टीम कठुआ रेप हत्या केस से जुड़े वकीलों की जांच करेगी। बीसीआई चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि अगर कोई वकील दोषी पाया गया, तो काउंसिल कानूनी प्रैक्टिस का उसका लाइसेंस रद्द करेगा। टीम जम्मू-कठुआ जाकर लोगों से बात करेगी। मनन के मुताबिक बीसीआई ने बैठक कर फैसला लिया है कि दोनों बार को हड़ताल खत्म करने का आदेश दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बार को इस मुद्दे पर सोमवार को बैठक करने को कहा है। ज्ञात हो कि कठुआ और जम्मू की बार की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए बार को नोटिस जारी किया था। इसके बाद बीसीआई ने यह बैठक की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed