{"_id":"59d709aa4f1c1bd9538b6025","slug":"banwari-lal-purohit-takes-oath-as-governer-of-tamil-nadu","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु के गवर्नर बने बनवारीलाल पुरोहित, ली शपथ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु के गवर्नर बने बनवारीलाल पुरोहित, ली शपथ
टीम डिजिटल अमर उजाला
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु को बनवारीलाल पुरोहित के रूप में राज्य का नया गवर्नर मिल गया है। उन्होंने शुक्रवार को गवर्नर पद की शपथ ले ली है और जल्द ही वे अपनी कमान संभाल लेंगे। पुरोहित ने उस वक्त पद संभाला है जब तमिलनाडु की राजनीति में उठा-पटक जारी है और राज्य में सरकार बनाने को लेकर फ्लोर टेस्ट की लगातार मांग हो रही है।
विज्ञापन
सत्तारुढ़ अन्नाद्रमुक में जारी घमासान के बीच पुरोहित की नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि सरकार का विरोध कर रहा दिनाकरन ग्रुप अब दोबारा नए गवर्नर के सामने फ्लोर टेस्ट की मांग पर जोर दे सकता है। बता दें कि सरकार ने महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव को आज विदाई दी, जो पिछले वर्ष से तमिलनाडु का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। पुरोहित आज भारी बारिश के बीच महानगर पहुंचे।
विज्ञापन
#Chennai: Banwarilal Purohit takes oath as the Governor of Tamil Nadu pic.twitter.com/gKh0HuEUK9
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 6, 2017
पुरोहित को विदर्भ क्षेत्र का बड़ा नेता माना जाता रहा है। यहां से वह कई बार सांसद रहे हैं। खास बात है कि भाजपा से पहले वह यहां से कांग्रेस की टिकट पर भी सांसद रह चुके हैं। महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार में दो बार मंत्री भी रह चुके हैं। माना जाता है कि राम मंदिर आंदोलन के दौर में उनका झुकाव भाजपा के प्रति बढ़ा, जिसके बाद कांग्रेस छोड़कर उन्होंने भाजपा का दामन थाम लिया। साथ ही वे असम के राज्यपाल भी रह चुके हैं।
पढ़ें: पांच राज्यों को मिले नए राज्यपाल, सत्यपाल मलिक बने बिहार के गवर्नर