{"_id":"641352e89a518b9261045653","slug":"banned-drugs-worth-more-than-rs-eight-crore-seized-in-mumbai-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: मुंबई में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, आठ करोड़ से ज्यादा की प्रतिबंधित दवाएं पकड़ी, दो दबोचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: मुंबई में क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, आठ करोड़ से ज्यादा की प्रतिबंधित दवाएं पकड़ी, दो दबोचे
Thu, 16 Mar 2023 11:03 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 16 Mar 2023 11:03 PM IST
सार
क्राइम ब्रांच के अधिकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। परिसर से बरामदगी के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
क्राइम ब्रांच ने मुंबई के अंधेरी में बड़ी कार्रवाई करते हुए 8.50 करोड़ रुपये के केटामाइन और एक प्रतिबंधित दवा के स्ट्रिप्स बरामद किए। एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने गुरुवार को मुंबई में एक वाणिज्यिक इकाई पर छापा मारा और उपनगरीय अंधेरी में परिसर से बरामदगी के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच के अधिकारी के अनुसार विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। मुंबई पुलिस के एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने वाणिज्यिक इकाई पर छापा मारा और 7.87 करोड़ रुपये मूल्य का 15.743 किलोग्राम केटामाइन और 58,31500 रुपये मूल्य की प्रतिबंधित दवा के 23,410 स्ट्रिप्स बरामद किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के बारे में और जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है कि वे ड्रग्स की आपूर्ति किसे करने जा रहे थे। अधिकारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन