फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Banking Sector Facing Many Challenges, Says Nitin Gadkari

विभिन्न मोर्चों पर कई चुनौतियों से जूझ रहा है बैंकिंग क्षेत्र : गडकरी

Sun, 21 Jul 2019 02:35 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर Published by: संदीप भट्ट Updated Sun, 21 Jul 2019 02:35 AM IST
विज्ञापन
Banking Sector Facing Many Challenges, Says Nitin Gadkari
नितिन गडकरी (फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को कहा है कि बैंकिंग क्षेत्र विभिन्न मोर्चों पर कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। गडकरी ने बैंकिंग के समक्ष पारदर्शिता सुनिश्चित करना और जमाओं पर रिटर्न को भी चुनौती बताया। 

विज्ञापन


नागपुर में इंडियन बैंक के जोनल कार्यालय के  उद्घाटन के बाद राजमार्ग व सड़क परिवहन मंत्री ने कहा कि लोगों को बैंकों का बकाया समय पर चुकाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उपक्रमों को) सेक्टर को 59 मिनट में बैंक ऋण स्वीकृति की बात कह चुके हैं।
विज्ञापन


इसे जीएसटी और आयकर से जोड़ा जाएगा। जिनका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा होगा, उन्हें फौरन ऋण मिल जाएगा। गडकरी ने कहा कि यह बैंकों पर निर्भर करता है कि जन-कल्याणकारी योजनाओं के तहत मंजूर ऋणों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने रोजगार के अवसर पैदा करने और एमएसएमई क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए हथकरघा और हस्तशिल्प उद्योग को प्रोत्साहित करने पर भी जोर दिया। गडकरी ने कहा कि विदर्भ की कपास पट्टी में ‘सौर चरखा’ क्लस्टर की शुरुआत होगी, जहां से निर्यात की गुणवत्ता वाले रेडीमेड कपड़े तैयार किए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed