फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bank of india employee thrashed by two customers gujarat nadiad incident cctv footage

Gujarat: बैंक में घुसकर दो ग्राहकों ने अधिकारी को जमकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

Sun, 05 Feb 2023 01:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 05 Feb 2023 01:54 PM IST
सार

अपनी शिकायत में धांगर ने बताया कि शुक्रवार को वह बैंक में बैठे काम कर रहे थे, तभी एक ग्राहक, जिसका नाम समर्थ ब्रह्मभट्ट बताया जा रहा है, वह बैंक पहुंचा और उन्हें पीटना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
bank of india employee thrashed by two customers gujarat nadiad incident cctv footage
वायरल फुटेज का स्क्रीनग्रैब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजरात के नाडियाड शहर में दो लोगों द्वारा बैंक में घुसकर अधिकारी को पीटने का मामला सामने आया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खबर के अनुसार, मनीष धांगर बैंक ऑफ इंडिया की नाडियाड के कपाड़ावंज शाखा में तैनात है और लोन डेस्क का काम देखते हैं। 

विज्ञापन


अपनी शिकायत में धांगर ने बताया कि शुक्रवार को वह बैंक में बैठे काम कर रहे थे, तभी एक ग्राहक, जिसका नाम समर्थ ब्रह्मभट्ट बताया जा रहा है, वह बैंक पहुंचा और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। समर्थ के साथ उसका एक दोस्त पार्थ भी मौजूद था और पार्थ ने भी बैंक अधिकारी को पीटा। 
विज्ञापन

 

पीड़ित बैंक अधिकारी ने बताया कि समर्थ ने उन्हें तीन से चार थप्पड़ मारे और लात भी मारी। जब बैंक के अन्य स्टाफ ने बीच-बचाव की कोशिश की तो दोनों आरोपियों ने उनसे भी धक्का मुक्की की। पीड़ित अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने बैंक से होम लोन लिया है। ऐसे में मनीष धांगर आरोपी को उसके घर की इंश्योरेंस पॉलिसी की कॉपी भी बैंक में जमा करने के लिए फोन कर रहे थे। वहीं आरोपी इंश्योरेंस की कॉपी बैंक में जमा नहीं करना चाहता था और इसे लेकर उसने कथित तौर पर बैंक अधिकारी को धमकाया और फिर बाद में बैंक में आकर मारपीट की। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed