फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bank of india, bank of maharashtra and oriental bank of commerce may give loan without conditions

बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स पर से कर्ज बांटने का प्रतिबंध हटा

Thu, 31 Jan 2019 09:53 PM IST
अनिल पांडेय भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: अनिल पांडेय Updated Thu, 31 Jan 2019 09:53 PM IST
विज्ञापन
bank of india, bank of maharashtra and oriental bank of commerce may give loan without conditions
RBI

भारतीय रिजर्व बैंक ने गुरुवार को सार्वजनिक क्षेत्र के तीन बैंकों को त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई यानि कि पीसीए की पाबंदी से बाहर कर दिया। इसके चलते इन बैंकों के कर्ज बांटने पर लगे प्रतिबंध हट गए हैं। इनमें बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शामिल हैं।

विज्ञापन


रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने नियामकीय बाध्यताओं को पूरा कर लिया है। इसमें पूंजी संरक्षण कोष(सीसीबी) भी शामिल है। इसके अलावा तीसरी तिमाही के परिणामों में इन बैंकों की शुद्ध गैर-निष्पादित आस्तियां(एनपीए) छह प्रतिशत के स्तर से नीचे रही हैं। इसलिए इन्हें पीसीए के दायरे से बाहर करने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में सरकार की ओर से पर्याप्त पूंजी डाले जाने के बाद बैंक का शुद्ध एनपीए छह प्रतिशत से नीचे आ गया। जिसके चलते इस बैंक को भी पीसीए के दायरे से बाहर रखने का निर्णय किया गया है। हालांकि, ओरियंटल बैंक पर कुछ शर्तें लगी रहेंगी और उस पर करीबी निगाह होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व बैंक के इस निर्णय पर वित्त सेवा सचिव राजीव कुमार ने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में बदलाव लाने में सरकार की एनपीए या कमजोरी पर निगाह, पूंजी डालने, समाधान और सुधार करने की रणनीति एक बार फिर सफल साबित हुई है। 


बेहतर प्रदर्शन करने वाले तीन सरकारी बैंकों (बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स) को पीसीए के दायरे से बाहर निकाल दिया गया है। बैंकों को अधिक जिम्मेदार और बेहतर जोखिम प्रबंधन अपनाने की जरूरत है ताकि इसकी पुनरावृत्ति ना हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed