फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bank increased working hour to control rush no charge on atm

बैंक में नोट बदलवाने जा रहे हैं तो पढ़ें ये बातें

Thu, 10 Nov 2016 04:55 PM IST
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली
टीम डिजीटल/ अमर उजाला /दिल्ली Updated Thu, 10 Nov 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
bank increased working hour to control rush no charge on atm

500 और 1 हजार रुपये के नोट बदलने का काम बैंकों और डाकघरों में गुरुवार से शुरू हो गया है। बैंकों और पोस्ट ऑफिसों में लंबी लाइनें लगी हुई हैं। पीएम के आग्रह के बावजूद लोग घबराए हुए हैं। बैंकों और डाकघरों में अफरा-तफरी का माहौल है। जानकारी के अभाव में लोग परेशान हैं। आइए आपको बताते हैं परेशानी से बचने के उपाय-

विज्ञापन


- बैंक शनिवार 12 नवंबर और रविवार, 13 नवंबर 2016 को खुले रहेंगे । 
-बैंककर्मी 10 नवंबर से 13 नवंबर तक रात 9 बजे तक काम करेंगे
-बैंक कर्मियों को अगले एक महीने के लिए अतिरिक्त अवकाश नहीं लेने की भी सलाह दी गई है। 
-1.25 लाख डाकघरों में भी 4000 रुपए तक के 500-1000 के नोट बदले जा सकते हैं। 
- सभी शाखाओं में प्रति व्यक्ति 4000 रुपये काउंटर पर ही बदले जा सकते हैं।
-शुरूआत में 18 नवंबर 2016 तक एटीएम से 2 हजार रुपये प्रतिदिन ही निकाले जा सकेंगे। उसके बाद 4 हजार प्रतिदिन निकाले जा सकेंगे।
-24 नवंबर तक चेक से 10 हजार रुपये प्रतिदिन या अधिकतम 20 हजार प्रति सप्ताह नकद निकाले जा सकते हैं।
-24 नवंबर 2016 के बाद धन निकासी की सीमा की समीक्षा की जाएगी।
-एटीएम पर नहीं लगेगा कोई शुल्क।

एक खाते से दूसरे खाते में राशि डालने पर कोई रोक नहीं

bank increased working hour to control rush no charge on atm

-एक खाते से दूसरे खाते में राशि डालने पर कोई  रोक नहीं है। यह इलेक्ट्रिक मोड या चेक द्वारा किया जा सकता है।
-जिन खाताधारकों का केवाईसी पूरा नहीं है, वे 50,000 रुपए से ज्यादा जमा नहीं कर सकेंगे।
- बाकी के लिए कोई ऊपरी सीमा नहीं है। लेकिन रकम 2.5 लाख रुपए से ज्यादा है तो आयकर विभाग इसकी जांच करेगा।
-खुद बैंक जाएं तो बेहतर रहेगा। अगर यह संभव नहीं है तो आप लिखित में किसी शख्स को ऑथराइज कर सकते हैं। आपके रिप्रेजेंटेटिव को आपका साइन किया हुआ अथॉरिटी लेटर और खुद का आईडी प्रूफ दिखाकर बैंक अफसरों से मिलना होगा। 
-अगर आपके पास बैंक खाता नहीं है तो अपनी नजदीकी बैंक शाखा में जरूरी दस्तावेज दिखाकर बैंक खाता खुलवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed