{"_id":"5f0cf2728ebc3e63980adf70","slug":"bank-fraud-ed-attaches-assets-worth-rs-204-crore-to-gujarat-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक धोखाधड़ी: ईडी ने गुजरात की कंपनी की 204 करोड़ की संपत्ति अटैच की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बैंक धोखाधड़ी: ईडी ने गुजरात की कंपनी की 204 करोड़ की संपत्ति अटैच की
Tue, 14 Jul 2020 05:16 AM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 14 Jul 2020 05:16 AM IST
विज्ञापन
ed
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में गुजरात की कंपनी की 204 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की है। ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत अहमदाबाद और सूरत में एर्डोर समूह की संपत्ति को अटैच किया है। समूह पर बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों से 480 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।
जानकारी के मुताबिक, ईडी ने अहमदाबाद के थालतेज में एसजी हाईवे पर एक कॉमर्शियल ऑफिस, सेटेलाइट एरिया में एक आवासीय प्लॉट, अंबाली में पांच फ्लैट, गोकुल धाम में 17 आवासीय प्लॉट, बोडकदेव में चार दुकानें और आश्रम रोड में एक दफ्तर को अटैच किया है। इसके अलावा सूरत में गैर कृषि भूमि को भी अटैच किया है।
इनकी कीमत 204.27 करोड़ रुपये है। ईडी ने कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ सीबीआई के छह एफआईआर के आधार पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।