{"_id":"5bc0e076bdec2269812a8045","slug":"bank-employees-will-again-strike-on-23-24-october","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मचारी 23-24 अक्टूबर को फिर करेंगे प्रदर्शन, वेतन के मुद्दे पर नहीं बनी बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बैंक कर्मचारी 23-24 अक्टूबर को फिर करेंगे प्रदर्शन, वेतन के मुद्दे पर नहीं बनी बात
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
वेतन बढ़ोतरी के मामले पर बैंक कर्मचारियों की इंडियन बैंक एसोसियेशन से शुक्रवार को हुई बातचीत बिना किसी नतीजे पर पहुंचे खत्म हो गई है। इस कारण से बैंक कर्मचारी अगले 23 और 24 अक्टूबर को दोबारा प्रदर्शन करेंगे। पिछली बार की तरह इस बार भी जनता का कामकाज प्रभावित नहीं होगा और कर्मचारी दोपहर को सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
त्योहारों को देखते हुए बैंककर्मी किसी तरह की हड़ताल करने से बच रहे हैं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस से जुड़े अश्वनी राणा ने कहा कि बैंक एसोसियेशन कर्मचारियों को हर पांच साल के बाद छ: फीसदी वृद्धि देने को तैयार हैं। लेकिन इससे ऊपर की वृद्धि के लिए वे बैंकों के प्रदर्शन में हुई बढ़ोतरी को आधार बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि उनकी सेवा शर्तों में इस तरह की कोई बात पहले से शामिल नहीं थी, ऐसे में वेतन बढ़ोतरी देने के समय किसी तरह की बात गलतफहमी पैदा करती है और वे इसके लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन