फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladeshi teen among 5 rescued from flesh trade in Palghar Maharashtra

बांग्लादेशी किशोरी की आपबीती: तीन माह में 200 लोगों ने बनाया हवस का शिकार, फेल होने पर घर से भागी थी पीड़िता

Mon, 11 Aug 2025 10:12 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 11 Aug 2025 10:12 PM IST
सार

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक देह व्यापार गिरोह से बचाई गई 14 वर्षीय बांग्लादेशी लड़की ने पुलिस को बताया है कि पिछले तीन महीनों में कम से कम 200 लोगों ने उसका दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Bangladeshi teen among 5 rescued from flesh trade in Palghar Maharashtra
दुष्कर्म

विस्तार

विज्ञापन

महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पालघर जिले में देह व्यापार गिरोह से बचाई गई 14 वर्षीय बांग्लादेशी लड़की ने बताया है कि तीन महीने में 200 पुरुषों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका कहना है कि स्कूल में एक विषय में फेल होने पर घर से भागी थी। परिचित महिला ने उसे अवैध रूप से भारत में घुसाया और फिर देह व्यापार में धकेल दिया।  

अधिकारी ने बताया कि मीरा-भायंदर वसई-विरार पुलिस की मानव तस्करी विरोधी इकाई (एएचटीयू) ने गैर-सरकारी संगठन एक्सोडस रोड इंडिया फाउंडेशन और हार्मनी फाउंडेशन के साथ मिलकर 26 जुलाई को वसई के नायगांव स्थित फ्लैट पर छापा मारकर नाबालिग को बचाया था। गिरफ्तार 6 और 14 साल की लड़की समेत 5 पीड़ितों में से 3 बांग्लादेशी हैं।   

विज्ञापन

हार्मनी फाउंडेशन के अध्यक्ष अब्राहम मथाई ने बताया कि लड़की स्कूल में एक विषय में फेल हो गई थी, जिसके बाद वह घर से भाग गई थी। मथाई ने दावा किया कि इसके बाद पीड़िता की एक परिचित महिला ने उसे अवैध रूप से भारत में दाखिल होने में मदद की और फिर उसे देह व्यापार में धकेल दिया। मथाई ने मांग की कि उन सभी 200 लोगों का पता लगाया जाना चाहिए और उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए जिन्होंने कथित तौर पर पीड़िता का यौन शोषण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार लोगों में 33 और 32 साल की दो महिलाएं भी हैं, जिन्होंने किशोरी को बांग्लादेश से भारत में प्रवेश दिलाने में मदद की थी। नायगांव पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विजय कदम ने बताया कि 10 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें मुख्य आरोपी मोहम्मद खालिद अब्दुल बापारी (33), जो पीड़ितों को देह व्यापार के लिए विभिन्न शहरों में भेजने के लिए जिम्मेदार था और एजेंट जुबेर हारुन शेख (38) और शमीम गफ्फार सरदार (39) शामिल हैं। 


किशोरी द्वारा किशोर सुधार केंद्र में दिए बयान के अनुसार उसे पहले गुजरात के नाडियाड ले जाया गया, जहां यौन शोषण किया गया। पीड़ितों को नवी मुंबई, पुणे, गुजरात, कर्नाटक और देश के अन्य स्थानों पर तस्करी कर लाया गया था। आरोपियों ने नाबालिग को नशीली दवाएं दीं और गरम चम्मच से दागकर उसे देह व्यापार में उतरने के लिए मजबूर किया। 

ये भी पढ़ें: मुनीर की नई गीदड़भभकी: क्या सच में भारत के लिए खतरा है पाकिस्तान का परमाणु जखीरा, न्यूक्लियर बटन किसके पास?


समय से पहले जवान करने के लिए दिए हार्मोनल इंजेक्शन?
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि किशोरी को समय से पहले यौवन लाने के लिए हार्मोनल इंजेक्शन दिए गए होंगे। एमबीवीवी के पुलिस आयुक्त निकेत कौशिक ने कहा कि पुलिस पूरे रैकेट का पर्दाफाश करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही। पुलिस के मुताबिक, 26 जुलाई को नायगांव में पकड़े गए इस रैकेट की पीड़िताओं को नवी मुंबई, पुणे (महाराष्ट्र), गुजरात, कर्नाटक और देश के अन्य हिस्सों में भेजा जाता था।


पुलिस ने बताया कि 27 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), अनैतिक व्यापार (रोकथाम) अधिनियम, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम, विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed