{"_id":"64f08ca800262f184f0adea4","slug":"bangladeshi-girl-health-deteriorated-mid-flight-died-after-three-days-of-struggle-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: बीच उड़ान में बिगड़ी 15 महीने की बांग्लादेशी बच्ची की तबीयत, तीन दिन के संघर्ष के बाद तोड़ा दम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: बीच उड़ान में बिगड़ी 15 महीने की बांग्लादेशी बच्ची की तबीयत, तीन दिन के संघर्ष के बाद तोड़ा दम
Thu, 31 Aug 2023 06:38 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 31 Aug 2023 06:38 PM IST
सार
बंगलूरू से दिल्ली जाने वाली विमान में बच्ची अपने परिवार के साथ उड़ान भरी थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने की वजह से रविवार को नागपुर हवाईअड्डे पर विमान की तत्काल लैंडिंग कराई गई थी।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बंगलूरू से दिल्ली जाने वाली विस्तारा कि विमान में 27 अगस्त को एक 15 महीने की बांग्लादेशी बच्ची की तबीयत खराब होने के कारण उसे नागपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ मेडिकल जटिलताओं के कारण गुरुवाक को उसकी मौत हो गई।
बंगलूरू से दिल्ली जाने वाली विमान में बच्ची अपने परिवार के साथ उड़ान भरी थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने की वजह से रविवार को नागपुर हवाईअड्डे पर विमान की तत्काल लैंडिंग कराई गई थी। उड़ान के बीच ही बच्ची कार्डियक अरेस्ट के कारण विमान में ही गिर गई। विमान में सफर कर रहे उसके सहयात्रियों ने उसे सीपीआर देकर होश में लाने की कोशिश की। पिछले तीन दिन से जीने के लिए संघर्ष कर रही बच्ची की मौत गुरुवार की सुबह 3.15 मिनट पर हुई।
अस्पताल के उप महाप्रबंधक एजाज शमी ने कहा, 'लड़की की हालत गंभीर थी। बच्ची स्वास्थ्य संबंधित जलिटताओं का सामना कर रही थी। उसके गुर्दे और हृदय भी काम करना बंद कर दिया था।' उन्होंने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों ने बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल के अधिकारी बच्ची के शव को बांग्लादेश पहुंचाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं।