फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladeshi declared school teacher removed from NRC's work

बांग्लादेशी घोषित स्कूल शिक्षक को एनआरसी के काम से हटाया

Mon, 13 Aug 2018 09:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Updated Mon, 13 Aug 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
Bangladeshi declared school teacher removed from NRC's work

एक विदेशी न्यायाधिकरण की ओर से बांग्लादेशी घोषित एक सरकारी स्कूल शिक्षक को नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटीजंस (एनआरसी) के काम से हटा दिया गया है। यह घटना राज्य के मोरीगांव जिले की है। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यहां इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन


मोरीगांव के उपायुक्त हेमेन दास ने एक बयान में कहा कि वह सरकारी शिक्षक एनआरसी को अपडेट करने की कवायद में मदद कर रहा था। लेकिन उसे किसी आवेदक का नाम शामिल करने या बाहर रखने के बारे में फैसला करने का अधिकार नहीं था। उन्होंने कहा कि मोरीगांव में एक विदेशी न्यायाधिकरण ने उसे बांग्लादेशी घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन


लेकिन उसका मामला गौहाटी हाईकोर्ट के समक्ष विचाराधीन है। विभिन्न संगठनों ने इस बात पर चिंता जताई है कि विदेशी घोषित शिक्षक को एनआरसी अपडेट करने की कवायद में कैसे लगाया गया था। ध्यान रहे कि इस काम में शिक्षकों समेत 40 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि उस शिक्षक विदेशी न्यायाधिकरण ने उस शिक्षक को बीते साल ही बांग्लादेशी घोषित कर दिया था। इस मामले का पता चलने के बाद जिला प्रशासन ने उसे एनआरसी के काम से हटा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed