{"_id":"6942d950fe40ebca4009ba9e","slug":"bangladeshi-boats-entered-indian-territory-indian-coast-guard-arrested-35-fishermen-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladeshi Fishermen: भारतीय क्षेत्र में घुसीं बांग्लादेशी नौकाएं, तटरक्षक बल ने 35 मछुआरों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bangladeshi Fishermen: भारतीय क्षेत्र में घुसीं बांग्लादेशी नौकाएं, तटरक्षक बल ने 35 मछुआरों को किया गिरफ्तार
Wed, 17 Dec 2025 09:54 PM IST
राहुल कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 17 Dec 2025 09:54 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेशी मछुआरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने बंगाल की खाड़ी में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में बांग्लादेश के 35 मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी दो नौकाओं को जब्त कर लिया। गिरफ्तार मछुआरे भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में मछली पकड़ रहे थे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि भारतीय तटरक्षक पोत अनमोल ने मंगलवार को उत्तरी बंगाल की खाड़ी में गश्त के दौरान ये गिरफ्तारियां और जब्ती की। जांच के दौरान नावों पर लगभग 500 किलो मछलियां भी मिलीं। गिरफ्तार किए गए मछुआरों को बुधवार को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए फ्रेजरगंज मरीन पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
एक बयान में कहा गया कि भारतीय तटरक्षक बल ने पिछले तीन महीनों में बांग्लादेश की आठ नावों जब्त किया और 170 मुछआरों को गिरफ्तार किया। ये सभी मछुआरे अवैध रूप से भारतीय जलक्षेत्र में घुस आए थे।
विज्ञापन