{"_id":"5b0f2b5b4f1c1bb26e8b57bc","slug":"bangladesh-will-take-33-infiltrators-back-from-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश 33 घुसपैठियों को लेगा वापस, अवैध तरीके से आए थे भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बांग्लादेश 33 घुसपैठियों को लेगा वापस, अवैध तरीके से आए थे भारत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Updated Thu, 31 May 2018 04:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांग्लादेश सरकार पहली बार अवैध तरीके से भारत में घुसने वाले अपने 33 नागरिकों को वापस लेने पर सहमत हो गई है। असम के विदेशी नागरिक प्राधिकरण ने उन्हें घुसपैठिया घोषित किया था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यहां इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
बता दें कि गुवाहाटी स्थित बांग्लादेश के सहायक उच्चायुक्त ने हाल में राज्य में घुसपैठियों को रखने वाले कई शिविरों का दौरा कर 33 लोगों की बांग्लादेशी नागरिक के तौर पर शिनाख्त की थी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (विशेष शाखा) पल्लब भट्टाचार्य ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से घुसपैठिया करार दिए जाने के बाद उन लोगों को एक शिविर में रखा गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि 33 लोगों के नाम और पते बांग्लादेश सरकार को भेजे गए थे। वहां से जांच के बाद उनकी नागरिकता की पुष्टि हुई है। अब कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद उन सभी को बांग्लादेश भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन