फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh Minority Violence 3100 attacks in one and a half years central government disclosed in Parliament

Bangladesh Minority Violence: बांग्लादेश में डेढ़ साल में अल्पसंख्यकों पर 3100 हमले, संसद में सरकार का खुलासा

Fri, 13 Mar 2026 01:12 AM IST
Himanshu Singh Chandel न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Himanshu Singh Chandel Updated Fri, 13 Mar 2026 01:12 AM IST
सार

केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि अगस्त 2024 से फरवरी 2026 के बीच बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ करीब 3100 हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने कहा कि भारत सरकार इन घटनाओं पर लगातार नजर रख रही है।

विज्ञापन
Bangladesh Minority Violence 3100 attacks in one and a half years central government disclosed in Parliament
राज्यसभा। - फोटो : X- @sansad_tv

विस्तार

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ बढ़ती हिंसा को लेकर भारत की संसद में बड़ा खुलासा हुआ है। केंद्र सरकार ने बताया कि अगस्त 2024 से फरवरी 2026 के बीच हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के खिलाफ लगभग 3100 हिंसक घटनाएं दर्ज की गई हैं। यह जानकारी मानवाधिकार संगठनों के उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर दी गई है। सरकार का कहना है कि वह इन घटनाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन


राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के घरों, दुकानों, धार्मिक स्थलों और संपत्तियों पर हमलों की घटनाएं सामने आई हैं। भारत सरकार ने इन मामलों को कई बार बांग्लादेश सरकार के सामने उठाया है। सरकार का कहना है कि अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत लगातार अपनी चिंता व्यक्त करता रहा है।
विज्ञापन


बांग्लादेश में कितनी घटनाएं सामने आईं?
सरकार के अनुसार मानवाधिकार संगठनों के आंकड़ों में अगस्त 2024 से फरवरी 2026 के बीच लगभग 3100 हिंसक घटनाएं दर्ज की गई हैं। इन घटनाओं में अल्पसंख्यक समुदायों के घरों और संपत्तियों पर हमले, आगजनी और तोड़फोड़ शामिल हैं। इसके अलावा कई धार्मिक स्थलों को भी निशाना बनाए जाने की खबरें सामने आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बंगाल विधानसभा चुनाव में CPIM क्या प्लान बना रही? इन दो बड़े नेताओं की टिकट कटने की संभावना तेज

भारत सरकार ने इस मुद्दे पर क्या कदम उठाए?
विदेश राज्य मंत्री ने बताया कि भारत सरकार ने इस मुद्दे को कई स्तरों पर उठाया है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के साथ होने वाली बैठकों और वार्ताओं में भी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा का विषय उठाया गया है। भारत ने उम्मीद जताई है कि बांग्लादेश सरकार इन घटनाओं की पूरी जांच करेगी और दोषियों को सजा दिलाएगी।

अल्पसंख्यकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है?
सरकार ने स्पष्ट किया कि बांग्लादेश के सभी नागरिकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी वहां की सरकार की है। इसमें अल्पसंख्यक समुदाय भी शामिल हैं। भारत का मानना है कि बांग्लादेश सरकार को इन घटनाओं को गंभीरता से लेकर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।


बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा रही है?
विदेश मंत्रालय के अनुसार ढाका स्थित भारतीय मिशन और अन्य दूतावास वहां मौजूद भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए लगातार सक्रिय हैं। किसी भी संकट की स्थिति में भारतीयों को तुरंत मदद दी जाती है। इसके लिए 24 घंटे चलने वाली आपातकालीन हेल्पलाइन भी उपलब्ध है।

भारतीय समुदाय की समस्याओं का समाधान कैसे किया जाता है?
सरकार ने बताया कि ढाका में भारतीय दूतावास में एक विशेष कांसुलर अधिकारी नियुक्त किया गया है जो भारतीय नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को सुनता है। इसके अलावा भारतीय मिशन समय-समय पर भारतीय समुदाय के साथ बैठकें और ओपन हाउस कार्यक्रम आयोजित करता है। इन बैठकों में लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करने की कोशिश की जाती है।

अन्य वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed