फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh border will be sealed in two years: Sonowal

बांग्लादेश से सटी सीमा दो साल में हो जाएगी सील : सोनोवाल

Sat, 21 May 2016 11:31 PM IST
एजेंसी/ गुवाहाटी
एजेंसी/ गुवाहाटी Updated Sat, 21 May 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bangladesh border will be sealed in two years: Sonowal
प्रधानमंत्री के साथ सर्वानंद सोनोवाल - फोटो : PTI

असम के अगले मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने शनिवार को कहा कि घुसपैठ रोकने के लिए बांग्लादेश से सटी सीमा को सील करने का काम दो साल में पूरा हो जाएगा। अस्सी के दशक के विदेशियों के खिलाफ आंदोलन के दौरान छात्रनेता के रूप में उभरे सोनोवाल के दम पर भाजपा ने सूबे में शानदार जीत हासिल की है। भाजपा ने असम विधानसभा चुनाव के दौरान घुसपैठ का मुद्दा जोरशोर से उठाया था। 

विज्ञापन


सोनोवाल ने वादा किया था कि अगर सूबे में भाजपा की सरकार बनती है, तो घुसपैठ को रोकना उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी। एक साक्षात्कार में सोनोवाल ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बांग्लादेश से सटी सीमा को स्थायी रूप से सील करने के लिए दो साल का समय दिया है। हम इस अवधि के अंदर सीमा को सील करने का काम पूरा करने की दिशा में काम करेंगे। इसमें नदी सीमा को भी सील करना शामिल है। 
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने जनवरी में भारत-बांग्लादेश सीमा से सटे दक्षिणी असम के करीमगंज जिले का दौरा किया था। उन्होंने सीमा पर कांटेदार तार की बाड़ लगाने का काम इस साल पूरा करने की बात कही थी। सोनोवाल ने कहा कि सीमा के स्थायी रूप से सील होने पर घुसपैठ अपने आप बंद हो जाएगी। इसके अलावा घुसपैठ रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने घुसपैठियों के खिलाफ मौजूदा कानून के तहत कार्रवाई करने की भी बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed