फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangalore Farmer stopped boarding metro security personnel dismissed

कर्नाटक: कपड़ों के कारण किसान को मेट्रो में चढ़ने से रोका, सुरक्षाकर्मी हुआ बर्खास्त

Tue, 27 Feb 2024 08:01 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: यशोधन शर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 08:01 AM IST
सार

घटना 18 फरवरी को राजाजीनगर मेट्रो स्टेशन में घटी। पर्यवेक्षक ने अनुचित कपड़ों का हवाला देते हुए एक किसान को ट्रेन सेवाओं का उपयोग करने से रोका था। एक यात्री ने इस घटना की वीडियो बना ली थी।

विज्ञापन
Bangalore Farmer stopped boarding metro security personnel dismissed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

बंगलूरू में एक किसान को उसके कपड़ों के कारण मेट्रो में चढ़ने से रोकने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल होने के बाद सोमवार को बंगलूरू मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. (बीएमआरसीएल) ने एक सुरक्षा पर्यवेक्षक को बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन


घटना 18 फरवरी को राजाजीनगर मेट्रो स्टेशन में घटी। पर्यवेक्षक ने अनुचित कपड़ों का हवाला देते हुए एक किसान को ट्रेन सेवाओं का उपयोग करने से रोका था। एक यात्री ने इस घटना की वीडियो बना ली थी, जिसे 24 फरवरी को सोशल मीडिया में साझा किया गया।
विज्ञापन


इस वीडियो में एक शख्स ने लिखा, अविश्वसनीय, क्या मेट्रो केवल वीआईपी लोगों के लिए है? क्या मेट्रो का उपयोग करने के लिए कोई ड्रेस कोड है? मैं कार्तिक सी ऐरानी के कार्यों की सराहना करता हूं, जिन्होंने राजाजीनगर मेट्रो स्टेशन पर एक किसान के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी। हमें हर जगह ऐसे नायकों की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed