फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bandi Sanjay: Why Telangana BJP chief arrested in the paper leak case, How BJP responding allegations

Bandi Sanjay: पेपर लीक मामले में क्यों गिरफ्तार हुए तेलंगाना BJP चीफ, भाजपा क्यों दे रही आंदोलन की चेतावनी?

Thu, 06 Apr 2023 06:17 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 06 Apr 2023 06:17 PM IST
विज्ञापन
सार
तेलंगाना बीजेपी प्रमुख बांदी संजय कुमार को पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात उनके करीमनगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया। संजय के खिलाफ करीमनगर और वारंगल में दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। 
loader
Bandi Sanjay: Why Telangana BJP chief arrested in the paper leak case, How BJP responding allegations
तेलंगाना में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

तेलंगाना के भाजपा अध्यक्ष बी संजय कुमार को राज्य की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी टीपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में हुई है। गुरुवार दोपहर इस मामले में उच्च न्यायालय ने सुनवाई की। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के हैदराबाद प्रमुख रामचंदर राव से बात की और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख संजय की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी ली।

बंदी संजय
बंदी संजय - फोटो : अमर उजाला
तेलंगाना में अभी क्या हो रहा है?
तेलंगाना बीजेपी प्रमुख बांदी संजय कुमार को पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात उनके करीमनगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया। इस दौरान भाजपा समर्थकों और पुलिस के बीच टकराव की स्थिति भी बनी। संजय के खिलाफ करीमनगर और वारंगल में दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। ये दोनों एफआईआर भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामे और छात्रों को विरोध प्रदर्शन करने के लिए उकसाने के आरोप में दर्ज की गई हैं। बुधवार को ही भाजपा सांसद और तीन अन्य को 19 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, उन्हें करीमनगर जेल में शिफ्ट किया गया है।

कोर्ट में क्या हुआ?
इस मामले में गुरुवार को जमानत के लिए बंदी संजय कुमार उच्च न्यायालय पहुंचे। कोर्ट ने जमानत की याचिका मंजूर करते हुए मामले की सुनवाई के लिए इस महीने की 10 तारीख दे दी। हालांकि, कोर्ट ने जांच पर रोक लगाने से इंकार कर दिया।

आखिर किस केस में हुई संजय कुमार की गिरफ्तारी?
दरअसल, तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन (एसएससी) के असिस्टेंट इंजीनियर का पेपर 5 मार्च को हुआ था, लेकिन यह सोशल मीडिया पर लीक हो गया। इसके चलते कमीशन ने फैसला लेते हुए परीक्षा को 15 मार्च को रद्द कर दिया। इसी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा था कि, मुझे पेपर लीक मामले में कुछ अहम जानकरी मिली है, जिस पर मैं तुरंत पर्दा उठाऊंगा। 

इसी मामले की जांच के लिए तेलंगाना सरकार ने जांच एजेंसी एसआईटी गठित की। एसआईटी ने उन्हें 26 मार्च से पहले पेश होने का समन भेजा। इस नोटिस के जवाब में संजय ने कहा था मेरे पास अलग-अलग सूत्रों से जो जानकारी आई, मैंने उसे सार्वजनिक कर दिया ताकि आप जांच कर सकें। लेकिन आप मामले की जांच करने की बजाय मुझे नोटिस भेजकर पेश होने के लिए कह रहे हैं। लेकिन बजट सत्र के चलते मैं 26 मार्च से पहले आपके सामने पेश नहीं हो पाऊंगा।

संजय कुमार
संजय कुमार - फोटो : ANI
संजय पर आरोप क्या हैं?
वारंगल पुलिस ने मंगलवार को वारंगल जिले के कमलापुर में एक परीक्षा केंद्र से माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र (एसएससी) परीक्षा के हिंदी प्रश्न पत्र के लीक होने के मुख्य आरोपी के रूप में बी संजय को नामजद किया। पुलिस का आरोप है कि एसएससी हिंदी परीक्षा के प्रश्न पत्र की तस्वीरें प्रसारित करने वाले तीन लोग भाजपा से जुड़े थे। मंगलवार सुबह हिंदी की परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद सोशल मीडिया पर सवाल की फोटो वायरल होने लगी। पुलिस ने परीक्षा में गड़बड़ी के लिए 'अफवाहें फैलाने, शांति भंग करने और राज्य सरकार को बदनाम करने के इरादे से गड़बड़ी के लिए पूर्व नियोजित साजिश रचने' का आरोप लगाते हुए संजय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

बंदी संजय कुमार
बंदी संजय कुमार - फोटो : Social Media
संजय ने गिरफ्तारी पर क्या कहा?
गिरफ्तारी से पहले भाजपा नेता ने एक ट्वीट में कहा था कि बीआरएस में डर असली है.! पहले उन्होंने मुझे प्रेस मीट करने से रोका और अब देर रात मुझे गिरफ्तार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनकी एकमात्र गलती बीआरएस सरकार से उसके गलत कामों पर सवाल करना है। अगर उन्हें जेल हो जाए तो भी बीआरएस से सवाल करना बंद नहीं करूंगा।

बंदी संजय पर अरविंद धर्मपुरी का आया बयान
बंदी संजय पर अरविंद धर्मपुरी का आया बयान - फोटो : एएनआई
संजय की गिरफ्तारी पर भाजपा की क्या प्रतिक्रिया रही?
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार की गिरफ्तारी पर भाजपा राज्य सरकार पर लगातार हमलावर है। भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रमेंद्र रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बाधा डालने के लिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। उन्होंने कहा कि इसके विरोध में भाजपा राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करेगी। केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने उनकी गिरफ्तारी को 'अलोकतांत्रिक' बताया। उन्होंने कहा कि राज्य भाजपा प्रमुख की गिरफ्तारी लोगों का ध्यान भटकाने के लिए की गई है। भाजपा नेता मुकदमों और जेलों से नहीं डरते। लाखों भाजपा कार्यकर्ता लोगों की खातिर जेल जाने को तैयार हैं।

जेपी नड्डा
जेपी नड्डा - फोटो : Social Media
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली मामले की जानकारी 
जानकारी के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के हैदराबाद प्रमुख रामचंदर राव से बात की और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख बंदी की गिरफ्तारी के बारे में पूछा। वहीं बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने भी तेलंगाना के डीजीपी अंजनी कुमार से इस विषय पर बात की है।

पूरे राज्य में करेंगे आंदोलन: भाजपा 
भाजपा के प्रदेश महासचिव प्रमेंदर रेड्डी ने कहा है कि संजय को अवैध तरीके से हिरासत में लेने के मामले में भाजपा पूरे राज्य में आंदोलन करेगी। पुलिस के खिलाफ सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed