फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Banana Covid or Fusarium wilt TR4 attack now after Covid-19, know what is the danger from this disease

कोविड-19 के बाद अब बनाना कोविड का हमला, जानें इस बीमारी से क्या है खतरा?

Wed, 27 May 2020 01:58 AM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 27 May 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
Banana Covid or Fusarium wilt TR4 attack now after Covid-19, know what is the danger from this disease
फाइल फोटो - फोटो : PTI
भारत इस समय कोरोना वायरस से मुकाबला कर रहा है। इस खतरनाक बीमारी से अब तक एक लाख से भी ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं। देश अभी इस महामारी का सामना कर ही रहा है कि अब एक और नई बीमारी ने भारत में दस्तक दे दी है। इस बीमारी का नाम है बनाना कोविड। हालांकि, इस बीमारी से इंसानों को कोई खतरा नहीं है। ऐसे में अब आप सोच रहे होंगे कि फिर ये कैसी बीमारी है? तो इसका जवाब है कि बनाना कोविड से इंसानों को नहीं बल्कि, फसलों को नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

बनाना कोविड एक तरह का फंगस है, जिसका वैज्ञानिक नाम फ्यूजेरियम विल्ट टीआर4 है। यह बीमारी केले की फसल को बर्बाद कर देती है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा केले का उत्पादन भारत में होता है। ऐसे में यह बीमारी भारत के लिए चिंता बढ़ाने का काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनाना कोविड की शुरुआत ताइवान से हुई थी। इसके बाद यह मिडिल ईस्ट के देशों में पहुंचा, और यहां से होते हुए अफ्रीका पहुंचा। यह बीमारी इन जगहों से होते हुए फिर लैटिन अमेरिकी देशों में पहुंच गई। विशेषज्ञों का कहना है कि बनाना कोविड का सबसे ज्यादा असर उत्तर प्रदेश और बिहार के खेतों में देखने को मिल सकता है। हालांकि, इसके प्रभाव को कम करने की लगातार कोशिशें की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed