फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ban on social media: The pilot union expressed strong opposition, said illegal and fundamental rights violations

सोशल मीडिया पर पाबंदी: पायलट संघ ने जताया कड़ा विरोध, बताया अवैध और मूलभूत अधिकारों का हनन

Thu, 18 Mar 2021 07:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 18 Mar 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
ban on social media: The pilot union expressed strong opposition, said illegal and fundamental rights violations
social media ban

एयर इंडिया द्वारा सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर लगाए गई पाबंदी का एयर इंडिया इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन (आईसीपीए) ने कड़ा विरोध जताया है। एसो. ने एयर इंडिया के चेयरमैन को पत्र लिखकर इस पाबंदी को पूरी तरह अवैध व मूलभूत अधिकारों का हनन बताया है। 

विज्ञापन


आईसीपीए ने एयर लाइंस के चेयरमैन व एमडी राजीव बंसल को लिखे पत्र में कहा कि सोशल मीडिया के उपयोग पर पाबंदी का कोई कानूनी आधार नहीं है। इसके खिलाफ चेतावनी देते हुए एसो. ने कहा कि यह मनमाना फैसला है। बता दें, एयर इंडिया ने अपने कर्मचारियों द्वारा सोशल मीडिया या डिजिटल मीडिया के इस्तेमाल पर एकतरफा रोक लगा दी है। यहां तक की सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर भी यह पाबंदी लगाई  है। 
विज्ञापन

रोक का ऐसा कोई कानून नहीं
पायलट संघ ने पत्र में कहा है कि देश में अभी ऐसा कोई कानून नहीं है, जिसके तहत इस तरह की रोक लगाई जा सके। इस पाबंदी का परीक्षण करने के बाद पाया गया कि इसमें कंपनी के मौजूदा व रिटायर सभी कर्मचारियों को सोशल मीडिया के इस्तेमाल से रोका गया है। यह प्रतिबंध फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन सभी के लिए लागू किया गया है। जबकि इस तरह के प्रतिबंध का कोई कानूनी आधार नहीं है। बगैर कानूनी प्रावधान के यह पाबंदी लगाई गई है। यह संविधान के अनुच्छेद 19-1-ए के तहत मिले अभिव्यक्ति की आजादी के अधिकार क उल्लंघन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed