फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ban On Love Jihad And Cow Slaughter Would Be Reality In Karnataka Very Soon : BJP National General Secretary CT Ravi

कर्नाटक में जल्द ही ‘लव जिहाद’, गोवध पर प्रतिबंध: भाजपा नेता

Fri, 20 Nov 2020 10:27 PM IST
योगेश साहू पीटीआई, बंगलूरू।
पीटीआई, बंगलूरू। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 20 Nov 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Ban On Love Jihad And Cow Slaughter Would Be Reality In Karnataka Very Soon : BJP National General Secretary CT Ravi
Karnataka Minister CT Ravi - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि ने शुक्रवार को कहा कि कर्नाटक में बहुत जल्द ‘लव जिहाद’ और गोवध पर प्रतिबंध एक हकीकत होगा। कर्नाटक के पूर्व मंत्री और महाराष्ट्र, गोवा और तमिलनाडु में पार्टी मामलों के प्रभारी ने कहा कि आने वाले विधानसभा सत्र में दोनों पर प्रतिबंध लगाने वाला कानून पारित किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार में इस बात को लेकर गंभीर चर्चा हो रही है और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील ने भी मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से इस संदर्भ में कदम उठाने को कहा है। चिक्कमंगलूरु से विधायक रवि ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “भाजपा कोर समिति ने लव जिहाद और गोवध पर प्रतिबंध को स्वीकृति दी है। गोवध को प्रतिबंधित किये जाने की मांग अब जोर पकड़ रही है। हम ऐसा करने की मंशा रखते हैं।”
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने गोवध रोकने के लिये पहले ही एक समिति का गठन किया है। उन्होंने कहा कि समिति की सिफारिश पर कानून जल्द ही पारित किया जाएगा। रवि ने कहा कि उन्होंने पशुपालन मंत्री प्रभु चव्हाण से बात की है कि ‘कर्नाटक पशु वध निषेध एवं मवेशी संरक्षण विधेयक’ मंत्रिमंडल से पारित कराकर आने वाले विधानसभा सत्र में पेश किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसे पिछले विधानसभा सत्र में पारित किया जाना था लेकिन “राजनीतिक वजहों से” यह नहीं हो पाया। मुगल बादशाह अकबर के शासन के दौरान गोवध पर प्रतिबंध का दावा करते हुए रवि ने कहा कि मौजूदा कानून इस पर लगाम लगाने के लिये पर्याप्त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed