फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bamboo bottles can now be bought instead of plastic bottles, Nitin Gadkari will launch on October 1

प्लास्टिक की बोतलों की जगह अब खरीद सकते हैं बांस की बोतलें, नितिन गडकरी एक अक्तूबर को करेंगे लांच

Sat, 28 Sep 2019 02:41 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 28 Sep 2019 02:41 PM IST
सार

  • प्लास्टिक की बोतल की जगह अब बांस की बोतलों की बिक्री शुरू
  • बांस की बोतलों की कीमत 300 रुपये से शुरू होगी

विज्ञापन
Bamboo bottles can now be bought instead of plastic bottles, Nitin Gadkari will launch on October 1
बांस की बोतलें - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्लास्टिक की बोतल का विकल्प अंततः खोज लिया गया है। एमएसएमई मंत्रालय के अधीन कार्यरत खादी ग्रामोद्योग आयोग ने बांस की बोतल का निर्माण किया है। इस बोतल की क्षमता कम से कम 750 एमएल की होगी। इन बोतलों की कीमत 300 रुपये से शुरू होगी। 

विज्ञापन


यह बोतलें पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ टिकाऊ भी हैं। एक अक्तूबर को केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी बांस की इस बोतल को लांच करेंगे। दो अक्तूबर से खादी स्टोर में इस बोतल की बिक्री की शुरुआत होगी। दो अक्तूबर के दिन गांधी जयंती के अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


केवीआईसी द्वारा पहले ही प्लास्टिक के गिलास की जगह मिट्टी के कुल्हड़ का निर्माण शुरू किया जा चुका है। इस प्रक्रिया के तहत अभी तक मिट्टी के एक करोड़ कुल्हड़ बनाए जा चुके हैं। केवीआईसी ने वित्त वर्ष के अंत तक एक करोड़ की क्षमता को तीन करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केवीआईसी के चैयरमैन वी के सक्सेना ने कहा है कि एक अक्तूबर को बांस की बोतल के साथ एमएसएमई मंत्री कच्ची घानी सरसों का तेल की ब्रिकी का भी शुभारंभ करेंगे। उन्होंने कहा कि बांस की बोतल की बिक्री शुरू होने से भारी संख्या में रोजगार उत्पन्न होगा। बोतल से बांस की खुशबू भी लोगों को मिलती रहेगी। 


उन्होंने आगे बताया कि भारत बांस का विश्व में दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश हैं, लेकिन हम इसका इस्तेमाल अपने उत्पादों में 5 फीसदी भी नहीं करते हैं। जबकि चीन अपने फर्नीचर के निर्माण में 90 फीसदी तक बांस का इस्तेमाल करता है। सक्सेना ने बताया कि बांस की बोतल की कीमत उसके आकार पर निर्भर करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed