{"_id":"57dfc5054f1c1ba269a8247c","slug":"baloch-republican-party-to-approach-india-to-file-case-against-china-at-international-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" बलोच नेता ने मांगी भारत से शरण, चीन-पाक पर केस ठोकने की भी तैयारी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बलोच नेता ने मांगी भारत से शरण, चीन-पाक पर केस ठोकने की भी तैयारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Sep 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलोचिस्तान पर पाकिस्तान को घेरने की भारत की रणनीति को बलूच नेताओं से जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। बलोच रिपब्लिकन पार्टी ने इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में पाकिस्तान के आर्मी जनरलों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही पार्टी इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में चीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएगी।
दूसरी ओर बलोच नेता ब्रह्मदघ बुगती ने भारत में शरण के लिए कागज जमा करने का निर्णय लिया है। बुगती ने कहा, 'हमने भारत में निर्वासन के लिए भारत सरकार के पास दस्तावेज जमा कराने का निर्णय लिया है। हम इस पर जल्द ही काम शुरू कर देंगे।' उन्होंने कहा कि इसके लिए भारतीय दूतावास जाकर कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि मंगलवार या बुधवार को भारतीय दूतावास के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे।

चीन के खिलाफ मुकदमे की योजना
इस बीच रविवार को एक बार फिर बलूचियों, कश्मीरियों और सिंधियों ने जेनेवा में पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन किया है। यूकेपीएनपी के शौकत अली ने कहा कि पाकिस्तान में हर कोई वहां के संविधान के मुताबिक प्रताड़ना झेल रहा है।
बलोच रिपब्लिकन पार्टी इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस में चीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए भारत, अफगानिस्तान या बांग्लादेश से सहयोग मांगेगी।
गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बलोच नेताओं को शुक्रिया कहा था। कश्मीर हिंसा में पाकिस्तान का हाथ होने और आतंकियों को बढ़ावा देने के बाद भारत ने बलूचिस्तान में मानवाधिकारों का मुद्दा अतंरराष्ट्रीय मंचों पर उठाने की बात कही। इसके बाद बलोच नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बलूचिस्तान में सैन्य हस्तक्षेप करने की मांग की।
बलूचिस्तान में पाकिस्तान सेना के अत्याचारों के खिलाफ दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बलूची नागरिक प्रदर्शन कर रहे हैं।