{"_id":"67a6d708533372de1a08fa56","slug":"ballimaran-assembly-election-result-2025-live-aap-bjp-congress-imran-hussain-vs-kamal-bagri-vs-haroon-yousuf-2025-02-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ballimaran Chunav Result 2025: बल्लीमारान में AAP के इमरान हुसैन जीते, BJP प्रत्याशी को 29,823 वोट से हराया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ballimaran Chunav Result 2025: बल्लीमारान में AAP के इमरान हुसैन जीते, BJP प्रत्याशी को 29,823 वोट से हराया
Sat, 08 Feb 2025 01:55 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 08 Feb 2025 01:55 PM IST
सार
Ballimaran Chunav Result 2025: बल्लीमारान विधानसभा सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला है। यहां पर आम आदमी पार्टी के इमरान हुसैन और भाजपा के कमल बागड़ी और कांग्रेस के दिग्गज हारून यूसुफ के बीच मुकाबला था। जिसमें आप प्रत्याशी इमरान हुसैन ने भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों को मात दे दी है।
विज्ञापन
बल्लीमारान में 'आप' के इमरान हुसैन जीते
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विधानसभा चुनाव में बल्लीमारान विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी इमरान हुसैन ने जीत हासिल कर ली है। इमरान हुसैन ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भाजपा के कमल बागड़ी को 29 हजार 823 वोट से हराया है, जिन्हें 27 हजार 181 वोट मिले। इस मुकाबले में कांग्रेस प्रत्याशी हारुन यूसुफ को मात्रा 13 हजार 059 वोट मिले हैं। बता दें कि, आप प्रत्याशी इमरान हुसैन ने शुरुआत से सीट पर बढ़त बना रखी थी। जो उनकी जीत तक बरकरार रहा।
-------------------------------
बल्लीमारान विधानसभा सीट पर चुनावी रुझान: आप प्रत्याशी 29 हजार 823 वोटों से आगे
बल्लीमारान विधानसभा सीट पर चुनावी रुझान: आप प्रत्याशी 26 हजार 770 वोटों से आगे
बल्लीमारान विधानसभा सीट पर चुनावी रुझान: आप प्रत्याशी 15 हजार 302 वोटों से आगे
बल्लीमारान विधानसभा सीट पर चुनावी रुझान:
विज्ञापन
-------------------------------
बल्लीमारान विधानसभा सीट पर चुनावी रुझान: आप प्रत्याशी 29 हजार 823 वोटों से आगे
- दिन के 12:30 बजे तक बल्लीमारान सीट पर 12वें और आखिरी राउंड की गिनती जारी है।
- आप प्रत्याशी इमरान हुसैन 57 हजार 004 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं।
- भाजपा प्रत्याशी कमल बागड़ी 27 हजार 181 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
- कांग्रेस प्रत्याशी हारुन यूसुफ 13 हजार 059 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं
बल्लीमारान विधानसभा सीट पर चुनावी रुझान: आप प्रत्याशी 26 हजार 770 वोटों से आगे
- दिन के 12:15 बजे तक बल्लीमारान सीट पर 10 राउंड की गिनती हो चुकी है।
- आप प्रत्याशी इमरान हुसैन 50 हजार 365 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं।
- भाजपा प्रत्याशी कमल बागड़ी 23 हजार 595 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
- कांग्रेस प्रत्याशी हारुन यूसुफ 11 हजार 681 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं
बल्लीमारान विधानसभा सीट पर चुनावी रुझान: आप प्रत्याशी 15 हजार 302 वोटों से आगे
- दिन के 11:30 बजे तक बल्लीमारान सीट पर सात राउंड की गिनती हो चुकी है।
- आप प्रत्याशी इमरान हुसैन 33 हजार 376 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं।
- भाजपा प्रत्याशी कमल बागड़ी 18 हजार 074 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
- कांग्रेस प्रत्याशी हारुन यूसुफ आठ हजार 561 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं
बल्लीमारान विधानसभा सीट पर चुनावी रुझान:
- दिन के 11 बजे तक बल्लीमारान सीट पर पांच राउंड की गिनती हो चुकी है।
- आप प्रत्याशी इमरान हुसैन 21 हजार 945 वोटों के साथ पहले नंबर पर हैं।
- भाजपा प्रत्याशी कमल बागड़ी 14 हजार 012 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
- कांग्रेस प्रत्याशी हारुन यूसुफ पांच हजार 896 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
बल्लीमारान विधानसभा सीट दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट के अंदर आती है। यह पुरानी दिल्ली का हिस्सा है। इस मुस्लिम बहुल सीट पर 1993 से 2013 तक कांग्रेस का कब्जा था। 2015 से यहां पर आप जीत रही है। वर्तमान में इस सीट से आप के इमरान हुसैन विधायक हैं। बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र बल्लीमारान विधानसभा क्षेत्र इलाका है, यह कभी कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता था। भाजपा यहां हिंदू कार्ड खेलकर किला भेदने की कोशिश करती रही, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पिछले दो चुनावों में आप ने न केवल जीत दर्ज की, बल्कि कांग्रेस को तीसरे स्थान पर धकेल दिया।
लगातार दो बार जीत दर्ज करने वाले आप उम्मीदवार इमरान हुसैन फिर से उम्मीदवार हैं। भाजपा अब तक इस क्षेत्र में जीत का स्वाद नहीं चख सकी है। हालांकि, छह बार उसके उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे हैं। वर्ष 2003 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार तीसरे स्थान पर खिसक गए थे। भाजपा ने इस बार कमल बागड़ी को टिकट दिया है। कमल बागड़ी दिल्ली नगर निगम में वॉर्ड 80 रामनगर के पार्षद है। जबकि कांग्रेस ने एक बार फिर हारून यूसुफ ने टिकट दिया है।
लगातार दो बार जीत दर्ज करने वाले आप उम्मीदवार इमरान हुसैन फिर से उम्मीदवार हैं। भाजपा अब तक इस क्षेत्र में जीत का स्वाद नहीं चख सकी है। हालांकि, छह बार उसके उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे हैं। वर्ष 2003 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार तीसरे स्थान पर खिसक गए थे। भाजपा ने इस बार कमल बागड़ी को टिकट दिया है। कमल बागड़ी दिल्ली नगर निगम में वॉर्ड 80 रामनगर के पार्षद है। जबकि कांग्रेस ने एक बार फिर हारून यूसुफ ने टिकट दिया है।