{"_id":"5c7e2af0bdec2213f22d1137","slug":"balakot-strike-general-vk-singh-defends-amit-shah-statement-250-is-an-estimate-not-confirmation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालाकोट हमले पर पहला आधिकारिक बयान, वीके सिंह बोले- 250 की संख्या महज अनुमान है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बालाकोट हमले पर पहला आधिकारिक बयान, वीके सिंह बोले- 250 की संख्या महज अनुमान है
Tue, 05 Mar 2019 01:23 PM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: sapna singla
Updated Tue, 05 Mar 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
vk singh
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई में मारे गए आतंकियों की संख्या को लेकर विपक्ष के सवालों के बीच विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के बयान का बचाव किया है। वीके सिंह ने कहा कि बालकोट में 250 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। साथ ही उन्होंने कहा कि यह आंकड़ा अनुमान पर आधारित है इसकी पुष्टि नहीं हो सकती है।
झारखंड की राजधानी रांची में मौजूद वीके सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया। विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई के बारे में बताया, "वहां 250 आतंकवादी मारे गए। हमला सिर्फ एक जगह पर हुआ। लक्ष्य को बहुत सावधानी से चुना गया था। यह रिहाइशी इलाके से दूर था ताकि नागरिकों की जान नहीं जाए।"
बालाकोट हमले में 250 आतंकियों के मारे जाने के अमित शाह के बयान का बचाव करते हुए वीके सिंह ने कहा, "हवाई हमले में 250 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए। यह आंकड़ा इस पर आधारित था कि उस इमारतों में हमले के समय कितने लोग मौजूद थे। यह एक अनुमान है। वह यह नहीं कह रहे हैं कि इस आंकड़े की पुष्टि हुई है। वह कह रहे हैं कि इतने लोग मारे गए होंगे।"
विज्ञापन
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने सुबह ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी से बालाकोट हमले में मारे गए आतंकवादियों के बारे में भी पूछा था। जिसके जवाब में वीके सिंह ने यह जानकारी दी। यह सरकार के तरफ से पहला आधिकारिक बयान है।
दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री से पूछे कई सवालों में यह भी पूछा, "प्रधानमंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गए। भाजपा अध्यक्ष कहते हैं 250 मारे हैं। योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गए और आपके मंत्री एसएस आहलूवालिया कहते एक भी नहीं मरा। आप इस विषय में मौन हैं। देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है।"

MoS MEA VK Singh on Amit Shah's "More than 250 terrorists were killed" in airstrike: That was based on people who were housed in the buildings which were hit, it's an estimate. He is not saying this is a confirmed figure, he is saying this many might have died. https://t.co/FgsI32uRay
— ANI (@ANI) March 5, 2019
बता दें कि दिग्विजय सिंह ने सुबह ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी से बालाकोट हमले में मारे गए आतंकवादियों के बारे में भी पूछा था। जिसके जवाब में वीके सिंह ने यह जानकारी दी। यह सरकार के तरफ से पहला आधिकारिक बयान है।
दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री से पूछे कई सवालों में यह भी पूछा, "प्रधानमंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गए। भाजपा अध्यक्ष कहते हैं 250 मारे हैं। योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गए और आपके मंत्री एसएस आहलूवालिया कहते एक भी नहीं मरा। आप इस विषय में मौन हैं। देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है।"
प्रधान मंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं ३०० आतंकवादी मारे गये भाजपा अध्यक्ष कहते हैं २५० मारे हैं, योगी आदित्यनाथ कहते हैं ४०० मारे गये और आपके मंत्री SS Ahluwalia कहते एक भी नहीं मरा।और आप इस विषय में मौन हैं। देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 5, 2019