फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bajrang Dal workers created ruckus during the promotion of film Pathan in Ahmedabad

Pathan Controversy: अहमदाबाद में 'पठान' के प्रमोशन के दौरान हंगामा, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फाड़े पोस्टर

Thu, 05 Jan 2023 07:08 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 05 Jan 2023 07:08 AM IST
सार

अहमदाबाद के अल्फावन मॉल में स्थित मल्टीप्लेक्स में 'पठान' फिल्म के पोस्टर लगाए गए थे। इसी जानकारी लगने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ता मॉल में घुस आए और वहां लगे फिल्म के पोस्टर फाड़ डाले।

विज्ञापन
Bajrang Dal workers created ruckus during the promotion of film Pathan in Ahmedabad
फिल्म पठान - फोटो : social media

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में बुधवार को शाहरुख खान की फिल्म पठान के प्रमोशन के दौरान हंगामा हो गया। बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता एक मॉल में घुस आए और यहां थिएयर में तोड़फोड़ की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फिल्म पठान के पोस्टर भी फाड़ डाले। उन्होंने फिल्म को रिलीज नहीं करने की धमकी भी दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अहमदाबाद के अल्फावन मॉल में स्थित मल्टीप्लेक्स में 'पठान' फिल्म के पोस्टर लगाए गए थे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मॉल में विरोध प्रदर्शन करे रहे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन



वहीं, विहिप ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मॉल में नारेबाजी करते और पोस्टर फाड़ते हुए देखा जा सकता है।बता दें, 'पठान' के गाने पर विवाद के बाद वीएचपी ने धमकी दी थी कि वह गुजरात में कहीं भी फिल्म की स्क्रीनिंग नहीं होने देगी।


गुजरात में 'पठान' की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे...
विहिप प्रवक्ता हितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर गुजरात में 'पठान' की स्क्रीनिंग नहीं होने देंगे। अहमदाबाद में फिल्म की रिलीज के खिलाफ प्रदर्शन को राज्य भर के सभी थिएटर मालिकों को एक चेतावनी के रूप में लेना चाहिए। उन्हें अपने थिएटर या मल्टीप्लेक्स में फिल्म को रिलीज करने से दूर रहना चाहिए।

'बेशर्म रंग' गाने को लेकर विवाद
शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म पठान 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 12 दिसंबर को फिल्म का पहला गाना 'बेशर्म रंग' जारी किया गया था, जिसमें दीपिका पादुकोण की 'बिकिनी' के रंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। कई संगठनों ने इसका विरोध किया है। इसे भगवा रंग का अपमान बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed