{"_id":"57950ea64f1c1bc148c4d4c4","slug":"bajrang-dal-members-beaten-dalits-in-karnataka-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाय काटने के शक में दलितों की पिटाई, बजरंग दल के दो कार्यकर्ता नामजद","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गाय काटने के शक में दलितों की पिटाई, बजरंग दल के दो कार्यकर्ता नामजद
एजेंसी/चिकमंगलूर
Updated Mon, 25 Jul 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात और बिहार के बाद अब कर्नाटक में दलितों को तथाकथित पीटने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि गाय काटने के आरोप में एक दलित परिवार को उनके घर में पीटा गया। पुलिस ने मामले में दो बजरंग कार्यकर्ताओं सहित सात लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 10 जुलाई को तीन दलितों के खिलाफ तथाकथित गाय काटने के आरोप में जयपुरा पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। अब इन्हीं की जवाबी शिकायत पर सात स्?थानीय लोगों पर भी एफआईआर हुई है। तथाकथित हमले का मामला शनिवार को एक स्थानीय सौहार्र्द मंच की ओर से प्रकाश में लगाया गया। जयपुरा थाने के सब-इंस्पेक्टर चंद्रशेखर ने केस दर्ज होने की पुष्टि की।
विज्ञापन
चंद्रशेखर ने बताया, 10 जुलाई को शिकायत के बाद जब हमने दलितों के घर पर छापा डाला तो हमने उन्हें मीट काटते पाया। इसी के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन लाया गया लेकिन बाद में छोड़ दिया गया। लेकिन अगले दिन दलित परिवार के सदस्यों ने खुद को पीटे जाने की शिकायत दर्ज कराई। मामले की संवेदनशीलता देखते हुए सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई। लेकिन ये लोग अग्रिम जमानत ले चुके थे। अब पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन