{"_id":"579b1f994f1c1b910f21e040","slug":"bahadur-ali-said-during-questioning-that-he-came-to-kashmir-to-kill-innocent-civilians","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी आतंकी ने एनआईए को बताया, 'कश्मीर में निर्दोषों को मारने आया था'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तानी आतंकी ने एनआईए को बताया, 'कश्मीर में निर्दोषों को मारने आया था'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Jul 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
terrorist
- फोटो : FILE
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले से पकड़े गए लश्कर ए तैयबा के संदिग्ध सैफुल्ला बहादुर अली से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पूछताछ की है। एनआईए की पूछताछ में सैफुल्ला बहादुर अली ने कई अहम खुलासे किए हैं। सैफुल्ला ने बताया है कि वह कश्मीर में निर्दोष लोगों की हत्या करने के इरादे से पाकिस्तान से आया है।
लश्कर ए तैयबा संदिग्ध ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह पाकिस्तान में ट्रेनिंग के दौरान दो बार जमात उद दावा चीफ हाफिज सईद से मिला था। समाचार एजेंसी एएनआई ने जांच एजेंसी के सूत्रों के हवाले से बताया, ''बहादुर अली पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में स्थित कंट्रोल रूम के लगातार संपर्क में था, जहां से वह अपने हैंडलर से निर्देश प्राप्त कर रहा था।'
सैफुल्ला को 25 जुलाई को एक मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों द्वारा गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसे जम्मू एनआईए की यूनिट पूछताछ के लिए नई दिल्ली लाई थी। 2015 के उधमपुर हमले के बाद जम्मू कश्मीर में एनआईए की यूनिट बनाई गई थी और संभवतः उसका यह पहला केस है।