{"_id":"64b94f998e48c4bcff06dfd9","slug":"bageshwar-dham-news-now-the-darbar-of-bageshwar-dham-will-be-set-up-in-london-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Dham: अब लंदन में सजेगा बागेश्वर धाम का दरबार, एयरपोर्ट तक छोड़ने आए सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bageshwar Dham: अब लंदन में सजेगा बागेश्वर धाम का दरबार, एयरपोर्ट तक छोड़ने आए सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन
Thu, 20 Jul 2023 09:00 PM IST
शिवेंद्र तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवेंद्र तिवारी
Updated Thu, 20 Jul 2023 09:00 PM IST
सार
Bageshwar Dham News: गुरुवार को बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री लंदन के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर उन्हें छोड़ने के लिए भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन भी आए। वहीं बागेश्वर धाम ने दोनों नेताओं की धीरेंद्र शास्त्री के साथ मुलाकात की एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की है।
विज्ञापन
बागेश्वर धाम
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की प्रसिद्धि अब भारत के बाहर विदेशों में भी हो चली है। कई देशों में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भक्त बन गए हैं और वह अब ब्रिटेन में अपने ऐसे ही भक्तों के बीच दरबार लगाएंगे। गुरुवार को धीरेंद्र शास्त्री एक फ्लाइट में लंदन के लिए रवाना हो गए। एयरपोर्ट पर उन्हें छोड़ने के लिए भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन भी आए।
विज्ञापन
बागेश्वर धाम ने दोनों नेताओं की धीरेंद्र शास्त्री के साथ मुलाकात की एक तस्वीर भी ट्वीट की है। इसके साथ बागेश्वर धाम ने लिखा 'परमपूज्य सरकार के अतिप्रिय लोकप्रिय स्टार और सांसद मनोज तिवारी और रवि किशन ने आज पूज्य सरकार से आशीर्वाद लिया और जनकल्याण हेतु प्रार्थना की।' इस बीच, फ्लाइट में बैठे बागेश्वर सरकार का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो कह रहे हैं 'करो भव्य दिव्य तैयारी, लंदन आ रहे हैं मुगदरधारी'।
विज्ञापन
ब्रिटेन में कब होगा कार्यक्रम?
बागेश्वर सरकार ब्रिटेन की धरा पर पहुंच रहे हैं, जहां 22 जुलाई से 28 जुलाई तक श्री राम कथा होनी है। इस कथा का लंदन में वाचन लेस्टर के प्रजापति हॉल से किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बागेश्वर धाम के यूट्यूब फेसबुक पर भी होगा।
विज्ञापन
कौन हैं बाबा बागेश्वर?
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में जन्में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपनी चमत्कारी सिद्धियों की वजह से, जहां पूरे देश में चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं मन की बात जान लेने की उनकी कला और सिद्धी ने दुनिया में उनके प्रति एक अलग तरह के आकर्षण को पैदा किया है। उनकी सिद्धी के चलते एक बड़ा जनसमुदाय उनसे जुड़ा हुआ है। इस बीच बीते दो सालों के अंदर-अंदर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपनी सिद्धी के बूते पूरे देश के शहरों में अलग-अलग जगहों पर अपने कार्यक्रम करते रहे हैं। उनके इन कार्यक्रमों में लाखों का जनसमुदाय इकट्ठा होता रहा है। इस बीच उनके इन कार्यक्रमों की इंस्टाग्राम, फेसबुक से लेकर सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर चर्चा रही है और करोड़ों लोगों ने उनके वीडियो को देखा है। हाल ही में बागेश्वर धाम के कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री नोयडा में आयोजन में पहुंचे। इस दौरान कथा में शामिल होने के लिए लाखों की भीड़ उमड़ी।