फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bag containing currency was sent to CM Pinarayi Vijayan when he was in Dubai: Swapna Suresh 

Gold Smuggling Case: आरोपी स्वप्ना सुरेश का सनसनीखेज आरोप, सीएम विजयन भी सोना तस्करी मामले में शामिल

Tue, 07 Jun 2022 07:54 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: Amit Mandal Updated Tue, 07 Jun 2022 07:54 PM IST
सार

सोना तस्करी मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना ने सनसनीखेज दावा किया है। स्वप्ना ने कहा, यह सब 2016 में शुरू हुआ जब मुख्यमंत्री विजयन संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर थे। उसी दौरान सबसे पहले मुझसे संपर्क किया गया था।

विज्ञापन
Bag containing currency was sent to CM Pinarayi Vijayan when he was in Dubai: Swapna Suresh 
केरल सोना तस्करी मामला - फोटो : Amar Ujala GFX

विस्तार

केरल के सोने की तस्करी मामले की आरोपी स्वप्ना सुरेश ने मंगलवार को कोच्चि की एक अदालत में पेश होने के बाद मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए। अपने बयान के बाद मीडिया से बात करते हुए सुरेश ने कहा कि विजयन सोने की तस्करी मामले में शामिल थे। सुरेश ने दावा किया कि जब विजयन 2016 में दुबई में थे, तब उन्हें पैसों से भरा बैग भेजा गया था। स्वप्ना सुरेश ने कहा कि उसने अदालत को मुख्यमंत्री, उनके पूर्व प्रमुख सचिव एम. शिवशंकर, विजयन की पत्नी कमला, बेटी वीना, निजी सचिव सी.एम. रवींद्रन, पूर्व नौकरशाह नलिनी नेट्टो और पूर्व मंत्री के.टी. जलील की संलिप्तता के बारे में बताया।

विज्ञापन


2016 में मुख्यमंत्री की यूएई यात्रा के दौरान हुआ शुरू 
स्वप्ना ने कहा, यह सब 2016 में शुरू हुआ जब मुख्यमंत्री संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा पर थे। जब मैं वाणिज्य दूतावास में सचिव थी तब शिवशंकर ने सबसे पहले मुझसे संपर्क किया था। उन्होंने मुझे बताया कि मुख्यमंत्री अपना एक बैग लेना भूल गए हैं और उसे तुरंत दुबई ले जाना है। हमने वाणिज्य दूतावास में एक राजनयिक के माध्यम से बैग को सीएम के पास भेजा। जब इसे वाणिज्य दूतावास में लाया गया तो हमने पाया कि इसमें करेंसी थी। इस तरह यह सब शुरू हुआ। 
विज्ञापन


समय आने पर बाकी खुलासे करूंगी
उन्होंने कहा कि शिवशंकर के निर्देशों का पालन करते हुए बिरयानी के भारी बर्तनों को महावाणिज्य दूतावास से मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस ले जाया जाता था। इनमें बिरयानी के अलावा अन्य भारी चीजें भी होती थीं। मैं अभी सब कुछ नहीं बता सकती। समय आने पर मैं और खुलासे करूंगी। स्वप्ना ने दावा किया कि हालांकि उसने केंद्रीय जांच एजेंसियों को विस्तृत साक्ष्य दिए, लेकिन अभी भी ऐसे क्षेत्र हैं जिनकी जांच की जरूरत है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed