फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Badlapur sexual abuse case : accused Akshay had married three times, all three wives left him

बदलापुर यौन शोषण मामलाः आरोपी अक्षय ने की थी तीन शादी, तीनों पत्नियों ने छोड़ा साथ; माता-पिता और भाई भी गायब

Thu, 22 Aug 2024 04:44 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शिव शुक्ला Updated Thu, 22 Aug 2024 04:44 AM IST
सार

आरोपी अक्षय शिंदे के बारे में पता चला है कि वह कर्नाटक के गुलबर्गा का मूल निवासी है लेकिन उसका जन्म बदलापुर में हुआ। वह बदलापुर के खरवई गांव में माता-पिता और भाई के परिवार के साथ एक चाल में रहता है। अक्षय के रिश्तेदार भी आसपास में रहते हैं।

विज्ञापन
Badlapur sexual abuse case : accused Akshay had married three times, all three wives left him
महाराष्ट्र का बदलापुर कांड - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

बदलापुर के आदर्श विद्या मंदिर में तीन और चार साल की दो छात्राओं के साथ दरिंदगी के आरोपी अक्षय शिंदे के बारे में आश्चर्यजनक जानकारी सामने आई है। उसने 24 साल की उम्र में तीन शादियां की और तीनों पत्नियों ने उसे छोड़ दिया। यौन शोषण की घटना के बाद उसके माता-पिता और भाई बदलापुर स्थित घर से गायब हो गए है। बुधवार को गांववालों ने उसके घर पर धावा बोल दिया और उसके घर में जमकर तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


वह कर्नाटक के गुलबर्गा का मूल निवासी है आरोपी
आरोपी अक्षय शिंदे के बारे में पता चला है कि वह कर्नाटक के गुलबर्गा का मूल निवासी है लेकिन उसका जन्म बदलापुर में हुआ। वह बदलापुर के खरवई गांव में माता-पिता और भाई के परिवार के साथ एक चाल में रहता है। अक्षय के रिश्तेदार भी आसपास में रहते हैं। उसने 10वीं तक पढ़ाई की। पहले वह एक इमारत में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता था। इससे पहले वह एक स्कूल में सफाईकर्मी के रूप में भी काम करता था। एक आउटसोर्सिंग कांट्रैक्ट के जरिए उसे आदर्श विद्या मंदिर में सफाईकर्मी की नौकरी मिली थी। आइये जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है और इसमें अब तक क्या क्या हुआ?
विज्ञापन


महाराष्ट्र के बदलापुर की घटना क्या है?
बदलापुर पूर्व के एक नामी स्कूल में दो बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न की घटना ने पूरे इलाके में रोष व्याप्त कर दिया है। बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप स्कूल टॉयलेट साफ करने वाले व्यक्ति अक्षय शिंदे पर लगा है। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों में से एक चार साल की है और दूसरी छह साल की है। यह घटना 12 और 13 अगस्त को घटी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, आरोपी अक्षय शिंदे को 1 अगस्त, 2024 को टॉयलेट साफ करने के लिए अनुबंध के आधार पर स्कूल में भर्ती किया गया था। स्कूल ने लड़कियों के शौचालयों की सफाई के लिए कोई महिला कर्मचारी नियुक्त नहीं की थी। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने 12 और 13 अगस्त की कक्षाओं के दौरान बच्चों के साथ बदसलूकी की। 

बच्ची लगातार अपने माता-पिता से शिकायत करती रही
14 अगस्त को एक बच्ची ने स्कूल से घर लौटने के बाद अपने माता-पिता से गुप्तांगों में दर्द की शिकायत की। बच्ची लगातार अपने माता-पिता से शिकायत करती रही तो माता-पिता को शक हुआ। उन्होंने लड़की से पूछताछ की तो घटना का पूरा सच पता चला। जब वह टॉयलेट गई तो पता चला कि अक्षय शिंदे नाम के 23 वर्षीय सफाईकर्मी ने उसके प्राइवेट पार्ट को छुआ था।

चिंतित माता-पिता ने उसी कक्षा की एक अन्य लड़की के माता-पिता से संपर्क किया तो उन्होंने भी कहा कि उनकी बेटी कुछ दिनों से स्कूल जाने से डर रही है। दोनों बच्चियों की हालत संदिग्ध होने पर माता-पिता ने तुरंत स्थानीय डॉक्टर से जांच कराया। उसमें बाद पता चला कि आरोपी ने बच्चियों के साथ बदसलूकी की थी। 

हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया
इसके बाद दोनों के परिजन ने 16-17 अगस्त की आधी रात करीब 12:30 बजे स्थानीय पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने गए। हालांकि, अभिभावकों का आरोप है कि तत्कालीन थाना प्रभारी शुभदा शितोले ने उनकी शिकायत दर्ज करने के बजाय उन्हें कुछ घंटों तक बैठाए रखा और कहा कि वे सभी घटनाओं की जांच कर रहे हैं। इस बीच, जिला महिला एवं बाल कल्याण अधिकारी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने 17 अगस्त की सुबह पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया और सरकारी अस्पताल में लड़कियों की मेडिकल जांच कराई। कुछ ही देर में आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई। 

स्कूल ने प्रिंसिपल को निलंबित किया
घटना के कई दिन बाद 19 अगस्त को स्कूल प्रशासन सक्रिय हुआ और कार्रवाई करते हुए प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही क्लास टीचर और एक महिला कमर्चारी को बर्खास्त कर दिया और सफाईकर्मियों को मुहैया कराने वाली एजेंसी के साथ अनुबंध समाप्त कर दिया। स्कूल ने सभी अभिभावकों से सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी। 

घटना को लेकर मंगलवार को बदलापुर में बंद का आह्वान किया गया और हजारों अभिभावकों, राजनीतिक समूहों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्कूल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर सुबह साढ़े छह बजे से प्रदर्शन शुरू कर दिया। 


 राज्य बाल अधिकार आयोग का आरोप
महाराष्ट्र राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष सुसीबेन शाह ने बुधवार को आरोप लगाया कि जहां जिस स्कूल में दो छोटी बच्चियों के साथ कथित तौर पर यौन शोषण किया गया था, उस स्कूल के प्रशासन ने पीड़ित अभिभावकों की मदद करने के बजाय अपराध को छुपाने की कोशिश की। गौरतलब है कि बदलापुर के एक स्कूल में पुरुष परिचारक द्वारा कथित तौर पर स्कूल में पढ़ने वाली दो बच्चियों का यौन शोषण किया गया, जिसके चलते मंगलवार को बदलापुर में भारी बवाल हुआ और लोगों ने सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। रेल सेवाओं को बाधित कर दिया गया और पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करनी पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed