{"_id":"64ecb8c5cd8154095b05823c","slug":"baby-with-heart-ailment-attended-mid-air-by-doctors-on-board-delhi-plane-diverted-to-nagpur-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vistara: विमान में दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चे की तबीयत बिगड़ी; दिल्ली के विमान को नागपुर डायवर्ट किया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vistara: विमान में दिल की बीमारी से पीड़ित बच्चे की तबीयत बिगड़ी; दिल्ली के विमान को नागपुर डायवर्ट किया गया
Mon, 28 Aug 2023 08:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 28 Aug 2023 08:39 PM IST
सार
हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मेडिकल इमरजेंसी के कारण बेंगलुरु-नई दिल्ली विमान का मार्ग बदला गया। वह रविवार देर रात नागपुर हवाईअड्डे पर उतरा।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइंस
- फोटो : social media
विस्तार
नई दिल्ली जाने वाली विस्तारा की एक उड़ान को चिकित्सकीय आपात स्थिति की वजह से नागपुर डायवर्ट करना पड़ा। विमान में एक 14 महीने का बच्चा था, जिसे दिल की समस्या थी। अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने की वजह से विमान में मौजूद डॉक्टर्स ने उसे देखा और तत्काल अस्पताल ले जाने की सलाह दी। इसके बाद विमान को डायवर्ट किया गया और बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मेडिकल इमरजेंसी के कारण बेंगलुरु-नई दिल्ली विमान का मार्ग बदला गया। वह रविवार देर रात नागपुर हवाईअड्डे पर उतरा। नागपुर स्थित KIMS-किंग्सवे हॉस्पिटल में बच्चे को भर्ती कराया गया। अस्पताल के उप-महाप्रबंधक (संचार) ऐजाज शमी ने कहा कि उड़ान के दौरान कार्डियक अरेस्ट के बाद बच्चा बेहोश हो गया था।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विमान में मौजूद कुछ डॉक्टर्स ने तुरंत शिशु यात्री को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) देने का काम शुरू किया। दरअसल, कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन एक जीवनरक्षक तकनीक है, जिसका उपयोग तब किया जाता है जब कोई व्यक्ति सामान्य रूप से सांस नहीं ले रहा हो। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए एयरलाइन टीम ने आपातकालीन लैंडिंग के लिए नागपुर हवाई अड्डे के अधिकारियों से संपर्क किया और हवाईअड्डे पर तैनात एक एम्बुलेंस ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
बच्ची की हालत नाजुक
15 माह की बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। किम्स-किंग्सवे हॉस्पिटल की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, बच्ची को रविवार रात दिल्ली जाने वाली एक उड़ान में कई बार दिल का दौरा पड़ा। बच्ची की पांच अगस्त को बेंगलुरु के अस्पताल में हृदय की सर्जरी हुई थी।