फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baby Girl Touches Army Soldier Feet Video , Social Media Reaction

Video: ऐसी बेटी हर घर में पैदा हो... बच्ची ने छुए पैर तो भावुक हुआ सैनिक, वीडियो देख लोग कर रहे तारीफ

Sat, 16 Jul 2022 03:23 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 16 Jul 2022 03:23 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाले एक वीडियो में एक छोटी बच्ची सुरक्षाकर्मी के पैर छू रही है। ये देखकर वहां खड़े और भी जवान भावुक हो जाते हैं।

विज्ञापन
Baby Girl Touches Army Soldier Feet Video , Social Media Reaction
जवान के पैर छूती बच्ची - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक छोटी बच्ची का वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि ऐसी बेटी हर घर में पैदा हो। दरअसल, इस दिल छू लेने वाले वीडियो में नजर आ रहा है कि एक छोटी बच्ची सैनिकों के एक समूह की ओर तेजी से बढ़ रही है। इसके बाद वह बच्ची एक जवान के सामने खड़ी हो जाती है। बच्ची को देखते ही जवान उसे दुलारने लगता है। इसके कुछ देर बाद बच्ची जवान का पैर छू लेती है। इस दृश्य को देखने के बाद वहां खड़े और भी जवान भावुक हो जाते हैं। भाजपा सांसद पीसी मोहन ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि देशभक्त युवा दिमाग को बढ़ाना इस महान राष्ट्र के प्रति हर माता-पिता का कर्तव्य है। जय हिंद। 

विज्ञापन

यहां देखें वीडियो...

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी दी प्रतिक्रिया
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी  ने भी यही वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि "इस बेटी को आशीर्वाद एवं परिवार को आभार बिटिया को उत्तम संस्कार देने के लिए''
विज्ञापन


वायरल वीडियो को अब तक 25 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा
वायरल वीडियो को अब तक 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, वहीं सैकड़ों लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट किए हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed