{"_id":"577486544f1c1b454879af32","slug":"baby-born-in-toilet-stuck-in-toilet-sheet","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" शौचालय में बच्ची का जन्म, टॉयलेट शीट में फंसी नवजात ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शौचालय में बच्ची का जन्म, टॉयलेट शीट में फंसी नवजात
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Thu, 30 Jun 2016 08:10 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस देश में बेटी को लेकर स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंभीर हैं तथा अरबों रुपये बेटी को बचाने के लिए बहा रहे हैं। उसी देश में बेटी ने शौचालय में जन्म लिया। स्वास्थ्य विभाग के लिए इससे बड़ी शर्म की बात क्या हो सकती है। परिजनों ने डाक्टरों पर भर्ती न करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में कार्रवाई के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
थानाभवन के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर बुधवार को क्षेत्र के गांव मानकपुर निवासी सलीम अपनी गर्भवती पत्नी को 102 एंबुलेंस से प्रसव के लिए लाया था। अस्पताल में उपस्थित महिला चिकित्सक ने जांच कर बताया कि अभी प्रसव में दो-तीन दिन का समय है।

डॉक्टर ने नहीं किया भर्ती
बच्ची का जन्म
महिला की जेठानी संजीदा ने बताया कि महिला को तेज पीड़ा होने के कारण चिकित्सक से बार बार भर्ती करने के लिए कहा गया। आरोप है कि कई बार कहने के बावजूद महिला चिकित्सक ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए परिजनों को केन्द्र से जाने के लिए बोल दिया इसी बीच प्रसव से कराह रही महिला केन्द्र में स्थित शौचालय में गयी तो महिला को शौचालय में ही प्रसव हो गया। जिसमें जन्मी बच्ची टायलेट सीट में फंस गयी।
पीड़ित महिला के शोर मचाने पर परिजनों ने बमुश्किल नवजात बच्ची को सीट से बाहर निकाला। घटना को लेकर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिस पर डाक्टरों ने आनन-फानन में महिला को भर्ती कर प्राथमिक उपचार दिया। केन्द्र अधीक्षक डा.रमेश चन्द्रा ने कहा कि महिला शौचालय गयी थी और वहीं पर डिलीवरी हो गयी प्राथमिक उपचार दे दिया गया है। डाक्टरों की लापरवाही की जांच की जाएगी।
Published By: Amit Tiwari