फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Babri Mandi environment is normal but tension still continues

बाबरी मंडी में माहौल सामान्य, पर तनाव अभी बरकरार, सांसद ने किया दौरा

Sun, 24 Jul 2016 04:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Sun, 24 Jul 2016 04:45 AM IST
विज्ञापन
Babri Mandi environment is normal but tension still continues
बीजेपी सांसद सतीश गौतम ने लिया हालात का जायजा - फोटो : ब्यूरो/ अलीगढ़

महानगर के अतिसंवेदनशील बाबरी मंडी में छेड़खानी को लेकर पनपे विवाद के बाद चौथे दिन शनिवार को इलाके का माहौल सामान्य तो रहा। मगर तनाव अभी बरकरार दिख रहा है। छेड़खानी पीड़ित परिवार और उनके समर्थन में पूरा मोहल्ला आरोपियों की गिरफ्तारी व खुद की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है। हालांकि बजरिया में दुकानें खुलने लगी हैं। वहीं पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी की गिरफ्तारी कर ली, लेकिन लोग सुरक्षा के मुद्दे पर स्थायी समाधान न निकलने तक मकान-दुकान बेचने की जिद पर अड़े हैं।

विज्ञापन


इधर, शनिवार को पीड़ित परिवार से वार्ता के लिए पहुंचे सांसद सतीश गौतम ने खुद को शहर का चौकीदार बताते हुए सुरक्षा का भरोसा दिलाया और लोगों का इलाके से पलायन न होने देने की बात कही। इलाके में एहतियातन पुलिस बल अभी तैनात है। बुधवार रात छेड़खानी के बाद हुए बवाल के चौथे दिन शनिवार को सुबह से इलाके का बाजार खुलने पर बाबरी मंडी, बजरिया आदि आसपास के इलाकों में चहल-पहल शुरू हुई। इस दौरान पुलिस-आरआरएफ जगह-जगह पिकैट के रूप में तैनात रही। वहीं खुद एसओ सासनी गेट विनोद कुमार भी घूमकर लोगों से बातचीत कर स्थिति का जायजा लेते रहे। इस दौरान उन्होंने लोगों की अलग-अलग बैठकें करने की तैयारी की। मगर व्यस्तता के चलते बैठकें नहीं हो पाईं।
विज्ञापन


दोपहर में सांसद सतीश गौतम, भाजपा नेता संजीव राजा, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, संदीप चाणक्य, विनय वार्ष्णेय आदि भी पीड़ित परिवार के पास पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित युवती से वार्ता कर घटनाक्रम जाना। साथ ही इलाके के लोगों से वार्ता की। यहां लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ सुरक्षा की गारंटी का मुद्दा उठाया। यहां तक कहा कि अगर गारंटी नहीं तो फिर हमें यहां से पलायन से कोई नहीं रोक सकता। इस पर सांसद ने उन्हें ठोस भरोसा दिलाया और कहा कि शाम को ही प्रकरण में डीएम-एसएसपी से मुलाकात कर वार्ता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़खानी पीड़ित को सौंपी कटार

Babri Mandi environment is normal but tension still continues
मेयर के खिलाफ प्रदर्शन करती मुस्लिम महिलाएं - फोटो : ब्यूरो/ अलीगढ़

एसओ सासनी गेट विनोद कुमार के अनुसार इस प्रकरण में शनिवार को दूसरी गिरफ्तारी भी हो गई है। एसओ के अनुसार छेड़खानी व पथराव के आरोपी शादाब पुत्र शकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा छेड़खानी के आरोपी उसके दो अन्य साथी अकील व भूरा उर्फ जुबैर के खिलाफ अदालत से वारंट प्राप्त कर लिए गए हैं। अगर एक-दो दिन में वह हाजिर नहीं हुए या गिरफ्तारी में सफलता नहीं मिली तो उनके खिलाफ अदालत से कुर्की आदेश लेकर कुर्की भी की जाएगी। 

हिंदू महासभा के पदाधिकारी राष्ट्रीय सचिव डॉ. पूजा शकुन पांडेय के नेतृत्व में दोपहर को बाबरी मंडी में पीड़ित परिवार से मिले और इलाके का जायजा लेकर लोगों को गीता भेंट करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। यहां उन्होंने पीड़ित युवती को कटार भी भेंट की और ऐलान किया कि अब हम पलायन करेंगे नहीं, बल्कि कराएंगे। 

यहां उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि संगठित होकर रहें। वर्तमान में सरकार और उसके इशारे पर प्रशासन, दोनों हम से मुकाबला कर रहे हैं। चुनावी मौसम है। हमें वक्त मिलने वाला है, सही रक्षक चुनने का। ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। उन्होंने यह भी आह्वान किया कि पलायन की बात न करें, बल्कि पलायन कराने की बात करें। इस मौके पर जिलाध्यक्ष जितेंद्रपाल सिंह बघेल, संयोजक मनीष सिंह, अनिल वर्मा, लोकेंद्र वार्ष्णेय, अमित कांत शर्मा, रेशमपाल सिंह, श्रीकांत गोस्वामी, कैलाश चंद्र शर्मा, बबलू शर्मा आदि थे।---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed