फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Siddique murder case update Shooters had talked to Lawrence Bishnoi's brother Anmol Bishnoi via Snapchat

Mumbai: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, हत्या करने से पहले शूटर ने लॉरेंस बिश्नोई के भाई से की थी बात

Wed, 23 Oct 2024 11:45 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 23 Oct 2024 11:45 AM IST
सार

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को मारने आए आरोपियों गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप ने छह राउंड फायर किया था। अस्पताल ले जाते वक्त बाबा सिद्दीकी की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Baba Siddique murder case update Shooters had talked to Lawrence Bishnoi's brother Anmol Bishnoi via Snapchat
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार वाली एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्तूबर को देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले की गुत्थी सुलझाने की कोशिश हो रही है। ऐसे में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। आरोपियों को लेकर एक और नया दावा किया जा रहा। मुंबई क्राइम ब्रांच का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या करने से पहले शूटर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे। इतना ही नहीं इन तीन आरोपियों ने अनमोल से स्नैपचेट के जरिए बात की थी। 

विज्ञापन


अब तक 10 लोगों पर कसा जा चुका है शिकंजा
इससे पहले पुलिस अधिकारियों ने खुलासा किया था कि बाबा सिद्दीकी को मारने की प्लानिंग पुणे में तीन महीने पहले से ही शुरू हो गई थी। हत्यारों ने यूट्यूब से गोली चलाना सीखा था। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सिद्दीकी मर्डर केस में 10 लोगों को पकड़ चुकी है।
विज्ञापन


यह है मामला
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को मारने आए आरोपियों गुरमेल सिंह और धर्मराज कश्यप ने छह राउंड फायर किया था। अस्पताल ले जाते वक्त बाबा सिद्दीकी की मौत हो गई थी। फायरिंग के कुछ घंटों बाद ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, हत्याकांड में तीसरा संदिग्ध शूटर शिवा गौतम अभी भी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा, हरीश कुमार निषाद को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसने आरोपियों के लिए पैसे और हथियार मुहैया कराए थे। वहीं साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर को भी पकड़ा जा चुका है। प्रवीण शुभम का भाई है, जो लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई आरोपी अभी भी फरार
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि अनमोल कनाडा और अमेरिका से आरोपियों के संपर्क में था। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो शूटर और एक हथियार देने वाला शामिल हैं। फिलहाल शिवा और कई अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।'




ऐसे आया सच सामने
आगे बताया, 'आरोपी स्नैपचैट के जरिए एक-दूसरे से बात करते थे। संदेश मिलने के बाद उसे तुरंत डिलीट कर देते थे। इसी तरह जब गिरफ्तार आरोपी के स्नैपचैट की बारीकी से जांच की गई तो पता चला कि शूटर और प्रवीण लोनकर सीधे अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed