फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Siddique helped people like an angel during the Corona period; even provided medicines to

Baba Siddique: कोरोना काल में फरिश्ते की तरह बाबा सिद्दीकी ने की थी लोगों मदद; जान बचाने को दवाएं तक पहुंचाईं

Sun, 13 Oct 2024 02:18 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देश Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 13 Oct 2024 02:18 PM IST
सार

अजित पवार गुट के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार को मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिद्दीकी कोविड के समय में एक फरिसता के तौर पर उभरे थे। उन्होंने जरूरत मंद लोगों को दवाइयां पहुंचाकर खुब तारीफे बटोरी थी। 

विज्ञापन
Baba Siddique helped people like an angel during the Corona period; even provided medicines to
बाबा सिद्दीकी - फोटो : X / @BabaSiddique

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजित पवार गुट के एनसीपी के दिग्गज नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार देर रात को मुबंई में तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद उनकी बातें और यादें लोगों की आखें नम कर रही है। कोविड महामारी में फरिसते की तरह लोगों की मदद करने वाले सिद्दीकी जरूरत मंदो को उनकी जीवन सुरक्षा के लिए दवाईयों से लेकर खाना उपल्बध कराने तक हरसंभव मदद पहुंचाकर लोगों से खुब तारीफे भी बटोरी।   
विज्ञापन


पूरे मुंबई में विख्यात थी सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी  
महाराष्ट्र की राजनीति के जाने माने नाम बाबा सिद्दीकी बॉलीवुड के चहेते माने जाते थे। उनकी भव्य इफ्तार पार्टी पूरे मुंबई में विख्यात मानी जाती थी। जिसमें मुख्य रूप से राजनीतिक के दिग्गज और बॉलीवुड के शीर्ष सितारे शामिल होते थे। उन्हें सलमान खान, शाहरुख खान और संजय दत्त सहित कई बॉलीवुड सितारों के करीबी के रूप में भी जाना जाता था। बता दें कि मुंबई के एक प्रमुख मुस्लिम नेता सिद्दीकी ने महाराष्ट्र विधानसभा में तीन बार बांद्रा (पश्चिम) सीट का प्रतिनिधित्व किया था। 
विज्ञापन


कांग्रेस छोड़कर थामा था अजित पवार का साथ
साल 2024  में ही कांग्रेस छोड़कर अजित पवार गुट में शामिल हुए बाबा सिद्दकी ने कांग्रेस छोड़ने पर जवाब देने से इंकार कर दिया था उन्होने केवल इतना कहा था कि कुछ बातें अनकही ही बेहतर होती हैं। माना जाता है कि लोकसभा चुनाव के दौरान सिद्दीकी के अजित पवार गुट में शामिल होने से एनसीपी को लोकसभा चुनाव से पहले बढ़ावा मिला था। एनसीपी नेता सिद्दीकी मुंबई में पार्टी के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, खास तौर पर बृहन्मुंबई नगर निगम चुनावों के लिए मुस्लिम बहुल वार्डों में।
विज्ञापन
विज्ञापन




48 साल तक कांग्रेस में रहे सिद्दीकी
राजनीतिक जीवन की बात करें तो कुल 48 साल कांग्रेस में रहने के बाद सिद्दीकी का पार्टी छोड़ना एक चौकाने वाला निर्णय था। उन्होंने एनसीपी में शामिल होने से पहले कहा था कि मेरी यात्रा इंदिरा गांधी-राजीव गांधी-संजय गांधी के साथ रही है। मौजूदा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मेरे पिता जैसे हैं। लेकिन कभी-कभी निजी जीवन में कुछ फैसले लेने पड़ते हैं। उन्होंने कांग्रेस में 48 साल के अपने सफर में उनका साथ देने वाले कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार जताया। बता दें कि सिद्दकी ने 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार विधायकी जीती। वे राज्य सरकार (2004-08) में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम और एफडीए के राज्य मंत्री थे और लगातार दो बार नगर निगम पार्षद भी रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed