फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Ramdev says Raising slogans of freedom for students is not right, spoiling image of India

जेएनयू- जामिया में आंदोलन पर बोले, जिन्ना की आजादी वाले नारे लगाना गद्दारी है

Fri, 24 Jan 2020 12:52 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 24 Jan 2020 12:52 PM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev says Raising slogans of freedom for students is not right, spoiling image of India
योगगुरु बाबा रामदेव - फोटो : Twitter

दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए योगगुरु बाबा रामदेव ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुए हिंसा के बाद छात्रों का आजादी के नारे लगाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रदर्शनों के चलते पूरी दुनिया में भारत की छवि खराब हो रही है। 

विज्ञापन


योगगुरु ने कहा कि ये आजादी वाले नारे जिन्ना वाली आजादी के नारे हैं, जो देश के साथ गद्दारी है। उन्होंने कहा कि छात्रों को हिंसक प्रदर्शनों से दूर रहना चाहिए और प्रदर्शन और आंदोलनों का काम राजनेताओं पर छोड़ देना चाहिए। 
विज्ञापन




रामदेव ने कहा कि हर समय आंदोलन करना छात्रों का काम नहीं है। उन्हें इस प्रकार के आंदोलनों से खुद को दूर रखना चाहिए और अपने भविष्य को संवारने के लिए काम करना चाहिए। योग गुरु ने कहा कि देश के सामने सबसे बड़ी समस्या महंगाई, बेरोजगारी है जिसको कम करने के लिए हमें मिलकर काम करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामदेव ने आगे बोलते हुए कहा कि विपक्ष को विरोध करना चाहिए, लेकिन उसे थोड़ा संयम बरतना चाहिए। साथ ही उन्हें देशहित का भी ख्याल रखना होगा। योगगुरु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी को 2024 तक मौका देना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि 2024 तक उन्हें कोई हटा भी नहीं सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed