फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   baba ramdev's tips for curing dengue and chikungunya

चिकनगुनिया और डेंगू से बचाव के लिए बाबा रामदेव के रामबाण उपाय

Sun, 18 Sep 2016 10:43 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Sep 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev's tips for curing dengue and chikungunya
d
बाबा रामदेव का कहना है कि डेंगू और चिकनगुनिया से लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। इसके लिए प्रिवेंटिव तरीके अपनाने चाहिए। इन दोनों बीमारियों का घर पर ही इलाज संभव है। बाबा रामदेव के अनुसार डेंगू और चिकनगुनिया के मच्छर कमजोर लोगों को टारगेट करते हैं। बच्चों, महिलाओं और जो बुजुर्गों को इनसे सबसे ज्यादा खतरा होता है। इनकी प्रतिरोधक क्षमता या कहें इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। किसी की मौत डेंगू और चिकनगुनिया के कारण नहीं होती। मौत का कारण बीपी कम होना, प्लेटलेट की संख्या में गिरावट होना, लीवर का कमजोर होना होती है। इन सभी को मजबूत रखने में गिलोय, अनार, एलोवीरा, पपीते का पत्ते का रस मदद करते हैं। 
विज्ञापन


 

baba ramdev's tips for curing dengue and chikungunya
पंचकूला में बाबा रामदेव का योगा प्रशिक्षण शिविर - फोटो : फाइल फोटो
गिलोय एक तरह की लता है जो आमतौर पर सड़क के किनारे लगी मिल जाती है। उनकी डंडी तोड़ कर उनके पत्ते के कूट लें। इसके बाद उसे 400एमएल पानी में उबालें। खौलने के बाद जब लगभग 100 एमएल पानी  बचे तो उसे छानकर रख लें। इसके बाद इस प्रत्येक दो घंटे में दो-दो चम्मच लें। इस रस से काफी आराम मिलता है। इसे पीने से बीपी घटना रुक जाता है। प्लेटलेट्स बढ़ने लगते हैं। इसके सेवन से पहले दिन प्लेटलेट बढ़कर 15 हजार हो जाते हैं इसके बाद 2-3 दिन में यह 2से 3 लाख तक पहुंच जाते हैं। इससे पल्स रेट भी बढ़ जाती है। यह लीवर को भी असर करता है। सबसे ज्यादा फायदा गिलोय का डंडा करता है लेकिन पत्ते भी उनके साथ पीसें। 

चंद्रप्रभावटी दवा लेने से  चिकनगुनिया में  होने वाले जोड़ों का दर्द और सूजन में कमी आती है। पुनर्नवादी मंडूर दवा  सूजन को कम करती है और लीवर को मजबूत बनाती है।  पुनर्नवादी मंडूर की गोली दो-दो सुबह-दोपहर-शाम लेने से मरीज को फायदा मिलता है। जब एलोपैथिक दवाओं से बुखार न उतरे तो महासुदर्शन धनवटी, ज्वर नाशक वटी का सेवन करें इससे बुखार कम होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

baba ramdev's tips for curing dengue and chikungunya
बाबा रामदेव
अनार का जूस डेंगू और चिकनगुनिया में बेहद फायदेमंद होता है। इन दोनों बीमारियों का जो असर लीवर पर होता है उसे अनार खाकर कम किया जाता है। अनार का जूस पीने और अनार खाने से लीवर को बहुत लाभ होता है। पेट की किसी भी बीमारी में अनार खाने से फायदा होता है। अनार, ऐलोवेरा , पपीते के पत्ते , गेंहू के जवारे का रस, घृतकुमारी और गिलोय के रस को मिलाकर दिन में कई बार पीने से डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों को काफी आराम मिलता है। बाबा रामदेव का दावा है कि यदि मरीज इन नुस्खों को सही तरह से आजमायें तो मरीज की इन बीमारियों से मौत नहीं होगी और वह जल्द स्वस्थ हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed