फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Ramdev's Food Park in Controversy

विवादों में घिरा योग गुरु रामदेव का फूडपार्क

Sat, 10 Sep 2016 04:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुंबई Updated Sat, 10 Sep 2016 04:25 AM IST
विज्ञापन
Baba Ramdev's Food Park in Controversy
- फोटो : file photo

योगगुरु बाबा रामदेव का नागपुर में बनने वाला फूडपार्क भूमिपूजन से पहले विवादो में घिर गया है। कांग्रेस के बरिष्ठ नेता विलास मुत्तेमवार ने जमीन आवंटन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई से जांच कराने की मांग की है। इससे मामले में नया मोड़ आ गया है। महाराष्ट्र सरकार ने नागपुर के मिहान औद्योगिक क्षेत्र में बाबा रामदेव के फूडपार्क प्रोसेसिंग यूनिट  के लिए करीब ढाई सौ एकड़ जमीन आवंटित किया है। शनिवार को फूडपार्क का भूमिपूजन होना है जिसमें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुयमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे। वहीं, फूड पार्क को लेकर कांग्रेस नेता के आरोप से विवाद बढ़ने की संभावना है। हालांकि सरकार की ओर से बाबा रामदेव के  लिए लाल कालीन बिछाए जाने की चर्चा काफी दिनों से है। 

विज्ञापन


लेकिन, इसको लेकर पहली बार विरोध सामने आया है। दूसरी ओर, इस कार्यक्रम में लाखों की संया में लोगों की भीड़ जुटाई जा रही है जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से सरकारी मशीनरी को भी काम पर लगाया गया है। इस बारे में नागपुर के जिलाधिकारी सचिन कुर्वे का कहना है कि प्रशासन का इसमें कोई विशेष योगदान नहीं है। उन्होंने कहा कि आयोजकों को सिर्फ ट्रवेल्स एजेंसियों के बारे में बताया है जहां से बस उपलब्ध हो सकती है। इसका खर्च आयोजकों को वहन करना है जिला प्रशासन का उससे कुछ भी लेनादेना नहीं है। वहीं, बाबा रामदेव भी इस कार्यक्रम के बहाने भक्तों की भीड़ इकट्ठा कर अपना शक्ति प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


साधकों के लिए ड्रेसकोड

नागपुर के मिहान में फूडपार्क के भूमिपूजन कार्यक्रम में आने वाले पातंजलि योगपीठ के साधकों के लिए ड्रेस कोड भी तय किए गए हैं। भूमिपूजन आयोजन समिति के प्रचार प्रमुख मनोज खंडाल के मुताबिक पुरुषों के लिए सफेद रंग का बंगाली कुर्ता-पायजामा और महिलाएं सफेद रंग की साड़ी या सलवार कुर्ता पहनकर आएगे। मनोज का कहना है कि भूमिपूजन में अपार भीड़ इकट्ठा करने के लिए जोरदार तैयारी की गई है। लोगों के आवागमन के लिए बस और खाने के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed