फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Ram Rahim sent an application to sports ministry for the Dronacharya Award

एक्सक्लूसिवः द्रोणाचार्य अवॉर्ड चाहते हैं राम रहीम, खेल मंत्रालय को भेजा आवेदन

Mon, 29 May 2017 07:32 AM IST
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 May 2017 07:32 AM IST
विज्ञापन
Baba Ram Rahim sent an application to sports ministry for the Dronacharya Award
लाखों-करोड़ों अनुयायियों को आध्यात्म की राह पर ले जाकर बाबा और गुरु की पदवी तो वह पहले ही हासिल कर चुके हैं। जब इतने सारे शिष्यों के गुरु हैं तो फिर भारत सरकार का प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य अवार्ड उनकी पहुंच से दूर कैसे रहे?
विज्ञापन


डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख और जट्टू इंजीनियर में कॉमेडी से अपने शिष्यों को गुदगुदाने के बाद संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह ने अब इसी द्रोणाचार्य अवार्ड को लक्ष्य बना लिया है।
विज्ञापन


जी हां, खिलाड़़ियों को तराश कर देश के लिए मेडल दिलाने वाले खेल गुरुओं के लिए बने इस अवार्ड पर दावा बाबा ने ठोका है। उन्होंने खेल मंत्रालय को इस अवार्ड के लिए दावा साक्षी मलिक को रियो ओलंपिक में पदक दिलाने वाले उनके कोच कुलदीप सिंह और मंदीप समेत 35 खेल प्रशिक्षकों की दावेदारी के बीच ठोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल मंत्रालय भी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख का इस अवार्ड के लिए आवेदन देखकर हैरान है, लेकिन उसने उनके आवेदन पर कोई छेड़खानी नहीं करते हुए इसे चयन समिति पर छोड़ दिया है।

गुरमीत राम रहीम का आवेदन मंत्रालय को अवार्ड पर दावे के लिए अंतिम तिथि 28 अप्रैल को मिला है। खास बात यह है कि उन्होंने लाइफ टाइम अचीवमेंट के लिए इस अवार्ड पर दावा किया है, लेकिन खेलों की कैटेगरी की जगह उन्होंने ‘मिसलेनियस’ भरा है, जबकि अवार्ड पर दावे के लिए किसी भी खेल से संबद्ध होना और उसका नाम देना अनिवार्य है।

मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि यह अवार्ड आध्यात्म से जुड़े गुरुओं के लिए नहीं बल्कि उच्चस्तरीय खिलाड़ियों को पैदा करने वाले खेल प्रशिक्षकों के लिए है। ऐसा पहली बार है जब आध्यात्मिक गुरु ने अवार्ड पर दावा ठोका है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि चयन समिति नियमों के अनुसार काम कर उनके आवेदन को खारिज कर देगी।

साक्षी के पदक पर दो कोचों का अवार्ड पर दावा

Baba Ram Rahim sent an application to sports ministry for the Dronacharya Award

साक्षी मलिक के ओलंपिक पदक पर उनके कोच के कैश अवार्ड को लेकर चला विवाद अब तक नहीं सुलझा है, लेकिन उनके इसी पदक पर अब दो प्रशिक्षकों ने द्रोणाचार्य अवार्ड पर दावा जताया है।

साक्षी के रियो में नेशनल कोच कुलदीप सिंह और उनके रोहतक में निजी प्रशिक्षक मंदीप ने अवार्ड के लिए आवेदन किया है।

बॉक्सर विजेंदर के कोच रहे सी कुटप्पा के अलावा बिलियर्ड्स के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन मनोज कोठारी, टेबल टेनिस खिलाड़ी मंटू घोष, जूडो कोच जीवन शर्मा, हॉकी कोच संदीप सांगवान, ग्रीक रोमन कुश्ती कोच कुलदीप सिंह, पूर्व हॉकी गोलकीपर रोमियो जेम्स, कंपाउंड आर्चरी कोच जीवनजोत सिंह, बॉक्सिंग के चीफ कोच शिव सिंह, रियो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले मरियप्पन, वरुण भाटी के कोच सत्यनारायण भी अवार्ड के प्रमुख दावेदारों में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed